Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

3147 करोड़ की मेगा सड़क परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ से झारखंड सीमा तक बदलेंगे कनेक्टिविटी के मायने

April 22, 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर: कोंडागांव की सिदाय नेताम बनीं सफल कृषक उद्यमी

April 22, 2026

चेकडैम से बदली गांव की तस्वीर: जल संरक्षण बना समृद्धि का आधार, किसानों की आय में कई गुना इज़ाफा

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » चेकडैम से बदली गांव की तस्वीर: जल संरक्षण बना समृद्धि का आधार, किसानों की आय में कई गुना इज़ाफा
रायपुर

चेकडैम से बदली गांव की तस्वीर: जल संरक्षण बना समृद्धि का आधार, किसानों की आय में कई गुना इज़ाफा

Author AuthorBy Author AuthorApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बनाए गए चेकडैम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत उफिया में सुई थोपा नाला पर निर्मित चेकडैम इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। इस संरचना ने न केवल वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया है, बल्कि क्षेत्र के भू-जल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले जहां जल संकट के कारण किसान सीमित खेती तक ही सीमित थे, वहीं अब उन्हें वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।
चेकडैम के निर्माण से लगभग 16 एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो रही है, जिससे 7 किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। किसान अब गेहूं, सरसों, मक्का, धान और सब्जियों जैसी बहुफसली खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। इसके साथ ही आसपास के 25 से 30 अन्य किसान भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
मनरेगा के तहत किए गए इस निर्माण कार्य ने स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराया, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई सुविधा मिलने से किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और बहुफसली खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
चेकडैम के निर्माण के बाद न केवल किसानों को, बल्कि मवेशियों को भी वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इस प्रकार जल संरक्षण आधारित यह पहल ग्रामीण विकास, कृषि समृद्धि और आजीविका सुदृढ़ीकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

3147 करोड़ की मेगा सड़क परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ से झारखंड सीमा तक बदलेंगे कनेक्टिविटी के मायने

April 22, 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर: कोंडागांव की सिदाय नेताम बनीं सफल कृषक उद्यमी

April 22, 2026

ज्ञानभारतम् अभियान को तेज़ी: 31 मई तक सर्वे पूरा करने का अल्टीमेटम, पांडुलिपियों की खोज में जुटा पूरा प्रदेश

April 22, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 3147 करोड़ की मेगा सड़क परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ से झारखंड सीमा तक बदलेंगे कनेक्टिविटी के मायने
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर: कोंडागांव की सिदाय नेताम बनीं सफल कृषक उद्यमी
  • चेकडैम से बदली गांव की तस्वीर: जल संरक्षण बना समृद्धि का आधार, किसानों की आय में कई गुना इज़ाफा
  • ज्ञानभारतम् अभियान को तेज़ी: 31 मई तक सर्वे पूरा करने का अल्टीमेटम, पांडुलिपियों की खोज में जुटा पूरा प्रदेश
  • वनांचल में उजाला: सूरजपुर के 30 से अधिक टोलों तक पहुंचेगी बिजली, 3 माह में पूरा होगा विद्युतीकरण कार्य -मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.