Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर में मिडनाइट पुलिस ऑपरेशन: 150 जवान, 10 टीमें, ड्रोन निगरानी के साथ हिस्ट्रीशीटरों पर कसा शिकंजा

April 23, 2026

अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं: बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल

April 23, 2026

काव्य संग्रह ‘अंबुबाची’ का सीएम साय ने किया विमोचन

April 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी कार्रवाई

Author AuthorBy Author AuthorApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।
तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) दिनेश कुमार बेहरा उम्र 22 वर्ष, (2) शिवा बेहरा उम्र 21 वर्ष और (3) देवी प्रसाद कंहर उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग के कारण खरसिया में उतरकर भागने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो, कुल *52 किलोग्राम गांजा बरामद* किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत *लगभग ₹25 लाख 62 हजार* है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी खरसिया में *अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस टास्क में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवं एएसआई उदय सिदार, बिलासपुर & रेलवे सुरक्षा बल, रायगढ़ के निरीक्षक कुलदीप कुमार, उप निरीक्षक डी. के. सिंह, प्र.आ रजनीश द्विवेदी, प्र.आ रणवीर, प्र.आ सत्यम सरकार , प्रआ माधव प्रसाद, आ.बैद्यनाथ थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी, आरक्षक धनन्जय कश्यप, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, गोविंद पटेल, तथा चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक किशोर राठौर और साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी (1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल (2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल (3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सतर्कता से तीन बाल विवाह टले, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से बचा तीन नाबालिगों का भविष्य

April 23, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े हुए बिजली बिलों की हो जांच, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करें… सांसद ज्योत्सना महंत

April 23, 2026

राजनांदगांव में 13 साल से सक्रिय महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

April 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रायपुर में मिडनाइट पुलिस ऑपरेशन: 150 जवान, 10 टीमें, ड्रोन निगरानी के साथ हिस्ट्रीशीटरों पर कसा शिकंजा
  • अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं: बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल
  • काव्य संग्रह ‘अंबुबाची’ का सीएम साय ने किया विमोचन
  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सतर्कता से तीन बाल विवाह टले, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से बचा तीन नाबालिगों का भविष्य
  • उत्तर बस्तर कांकेर में पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, रिटर्निंग व सहायक अधिकारियों की नियुक्ति

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.