Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जलाशय और नहर जीर्णाेद्धार से बढ़ेगी कृषि उत्पादकता, किसानों की आय में होगी वृद्धि-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

April 23, 2026

10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

April 23, 2026

युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का मिला अवसर

April 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कलेक्टर अजीत वसंत ने देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सरगुजा

कलेक्टर अजीत वसंत ने देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रामगढ़ स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजनों की सुविधा हेतु मंदिर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

panchayattantra24.-अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के साथ उदयपुर विकासखण्ड में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे।
देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का किया अवलोकन-
इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। समूह जल प्रदाय योजना के तहत 33 गांवों को जल आपूर्ति होगी, उन्होंने माह अक्टूबर तक कार्य को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कर अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत आमजनों को ग्रीष्म ऋतु में भी पर्याप्त शुद्ध जलापूर्ति होगी।
कलेक्टर वसंत ने देवगढ़ में एनीकट कम बैराज निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं गुणवत्तायुक्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को कृषि कार्यों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होंने डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल, एमबीआर साइट का अवलोकन किया। इस दौरान बताया गया कि एनीकट की 135 मीटर लंबाई, 5.50 मीटर ऊंचाई होगी एवं इसकी 985 एमसीएम जल भराव क्षमता होगी।
रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
दौरे के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुविधाओं के विकास हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दरवाजा, बैठक स्थल, परिसर हेतु शेड निर्माण, हाई मास लाइट, आमजनों हेतु व्यवस्थाओं सहित अन्य निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यहां आमजनों एवं मंदिर के पुजारियों से चर्चा कर उनकी मांगों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफा का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम उदयपुर रामराज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेदप्रकाश गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

अम्बिकापुर में रोजगार का अवसर: 27 अप्रैल को आईटीआई में प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर भर्ती

April 23, 2026

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ

April 22, 2026

खाद्य योजनाओं की रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, ई-केवाईसी में सुस्ती पर जताई नाराजगी

April 22, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जलाशय और नहर जीर्णाेद्धार से बढ़ेगी कृषि उत्पादकता, किसानों की आय में होगी वृद्धि-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
  • 10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
  • युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का मिला अवसर
  • उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल : मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.