panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने से पहले पेपर लीक मामले में सियासत फिर शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक को निराधार बताया है। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, पेपर लीक मामले में सरकार कन्फ्यूज है। एक तरफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री पेपर लीक नहीं होने की बात कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कहीं इसमें बीजेपी नेता का कनेक्शन तो नहीं है। बता दें कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक मामले में NSUI के विरोध को लेकर कहा है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं है तो किस बात का विरोध कर रहे।
दीपक बैज ने अंबिकापुर के सीतापुर में चार आदिवासी बच्चियों में से दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, थाने में FIR हुआ है, जांच चल रही है। पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं हो रही। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही। सरकार और पुलिस ऐसी घटना को रोकने में नाकाम है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
निराश्रित और वृद्धा पेंशन नहीं दे पा रही सरकार
छत्तीसगढ़ में निराश्रित और वृद्धा पेंशन को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति इतनी खराब है कि वृद्धा, निराश्रित पेंशन की राशि 4 से 5 माह की नहीं दी गई है। वृद्धा पेंशन और निराश्रित पेंशन की 500 की राशि भी नहीं दी जा रही।
सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए निकाला नया तरीका
तहसीलदार और SDM भी मेडिकल स्टोर की जांच करेंगे। इस मामले में पीसीसी चीफ ने कहा, दवा व्यापारियों पर जबरन का दबाव बनाया जा रहा। सरकार को ऐसे आदेश तत्काल वापस लेना चाहिए। 20 लाख मीट्रिक टन धान अभी भी खुले में हैं। इस पर दीपक बैज ने कहा, बारिश के बीच धान को बर्बाद करने खुले में छोड़ दिए हैं। 3100 रुपए में खरीदकर 2000 रुपए प्रति क्विंटल में सरकार नीलाम कर रही। सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए नया तरीका निकाल लिया है।
सुशासन तिहार सिर्फ प्रोपेगेंड़ा
सरकार एक मई से सुशासन तिहार मनाने जा रही। इस मामले में पीसीसी चीफ बैज ने कहा, अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ढोंग रचा जा रहा है। सरकार अच्छा काम करती तो सुशासन तिहार मनाने की जरूरत नहीं पड़ती। पिछली बार लाखों आवेदन आए उसका क्या हुआ, ये सिर्फ प्रोपेगेंडा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
