panchayattantra24.-छत्तीसगढ़: सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सरकार ने बताया कि राज्य प्रशासन और ऑयल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक खरीदारी या संग्रहण से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदने की सलाह दी गई है। सरकार ने नागरिकों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सहयोग से ईंधन आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
