Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत: डॉयल-112 फेज-2 के तहत 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहन शामिल
छत्तीसगढ़

रायगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत: डॉयल-112 फेज-2 के तहत 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहन शामिल

Author AuthorBy Author AuthorMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। सुरक्षा, सेवा और सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर रायगढ़ जिले को डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहनों की बड़ी सौगात मिली। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज पुराना पुलिस लाइन, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत जिले को प्राप्त 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब रायगढ़वासियों को किसी भी आपात स्थिति में तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे सुरक्षा और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया।
कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत पश्चात एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि डायल-112 योजना का विस्तार कर जिले को 16 नए अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल प्राप्त हुए हैं, जो जिले के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि डायल-112 योजना 4 सितम्बर 2018 से राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया गया है। इस परियोजना का लोकार्पण 18 मई 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि फेज-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तैनात किए गए हैं, जिनमें से रायगढ़ जिले को 16 ERV वाहन आबंटित हुए हैं। इन आधुनिक वाहनों में PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS डिवाइस, मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे घटनास्थल पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इस एकीकृत व्यवस्था के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन तथा नेशनल हाईवे सेवाओं को आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संपूर्ण प्रणाली के संचालन हेतु रायपुर में अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर C4 स्थापित किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि कैबिनेट के बड़े निर्णयों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी साथ ही पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रायगढ़ पुलिस एवं प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा C.G. डॉयल-112 के आधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉयल-112 जिला नोडल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आईआर अमित सिंह, डॉयल-112 जिला प्रभारी रेडियो सब इंस्पेक्टर श्री पुष्पेंद्र श्याम, डॉयल-112 आरक्षक एवं ईआरवी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
  • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
  • पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा
  • महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा
  • 700 ग्राम के नवजात को 62 दिनों के उपचार के बाद मिला नया जीवन, वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.