Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जब मुख्यमंत्री खुद पहुंचे चौखट पर: सुशासन तिहार में बदली जिंदगी की तस्वीर, पीएम आवास से मिली सुरक्षा और सम्मान की नई छत
रायपुर

जब मुख्यमंत्री खुद पहुंचे चौखट पर: सुशासन तिहार में बदली जिंदगी की तस्वीर, पीएम आवास से मिली सुरक्षा और सम्मान की नई छत

Author AuthorBy Author AuthorMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर।जनपद पंचायत रामानुजनगर में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में उस समय आत्मीयता, संवेदना और विश्वास का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं चलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद किया।
हितग्राही श्रीमती कुन्ती बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष अपनी संघर्षभरी जीवनगाथा साझा करते हुए बताया कि पति के असामयिक निधन के बाद उनके जीवन का सहारा मानो छिन गया था। परिवार की जिम्मेदारियां, बच्चों का पालन-पोषण और सिर पर सुरक्षित छत का अभाव उन्हें लगातार चिंता और असुरक्षा में जीने को मजबूर कर रहा था। उन्होंने बताया कि बरसात और गर्मी के दिनों में कच्चे मकान में रहना बेहद कठिन था।
ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। शासन की सहायता से उन्हें पक्का आवास मिला, जिसने उनके जीवन को सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व प्रदान किया। भावुक होकर उन्होंने कहा, “हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारा भी पक्का घर होगा। आज मुख्यमंत्री जी स्वयं हमसे मिलने आए, यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।”
मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातें गंभीरता से सुनीं और परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास लाना है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सूरजपुर जिले में अब तक कुल 72 हजार 379 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 64 हजार 799 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। यह कुल स्वीकृत आवासों का 89.53 प्रतिशत है। उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-26 में सूरजपुर जिला प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.