Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बेंगटा गांव की तस्वीर, 61 परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध जल

May 25, 2026

गर्मी में राहत और सतत रोशनी की पहल : धमतरी के डुबान क्षेत्र में सियाराम मरकाम के घर फिर जगमगाई बिजली

May 25, 2026

पीलिया पर भारी पड़ रहा अंधविश्वास: अस्पताल खाली, देसी इलाज केंद्रों में उमड़ रही भीड़

May 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीलिया पर भारी पड़ रहा अंधविश्वास: अस्पताल खाली, देसी इलाज केंद्रों में उमड़ रही भीड़
बस्तर

पीलिया पर भारी पड़ रहा अंधविश्वास: अस्पताल खाली, देसी इलाज केंद्रों में उमड़ रही भीड़

Author AuthorBy Author AuthorMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-जगदलपुर: बस्तर में स्वास्थ्य विभाग इलाज और जागरूकता के दावे कर रहा है, लेकिन मरीजों का भरोसा अब भी अस्पतालों से ज्यादा झाड़-फूंक और देसी उपचार पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि सरकारी अस्पतालों में पीलिया के गिने-चुने मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि शहर से लगे आड़ावाल में देसी इलाज के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं।
दरअसल, जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल में रोजाना सिर्फ एक या दो पीलिया मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीजों को बेहतर उपचार और आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, दूषित पानी पीलिया फैलने की सबसे बड़ी वजह है, इसलिए नगर निगम के साथ मिलकर संक्रमित जल स्रोतों को चिन्हित करने का काम भी किया जा रहा है।
दूसरी ओर नगर निगम ने भी माना है कि शहर के कई इलाकों से दूषित पानी की शिकायतें मिली हैं। कई जगह पेयजल पाइपलाइन नालियों से गुजर रही है, जिससे पानी संक्रमित हो रहा है। दलपत सागर जैसे इलाकों में टैंकर से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की गई है और प्रभावित क्षेत्रों में सुधार का काम जारी होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन प्रशासनिक दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल लोगों के भरोसे को लेकर खड़ा हो रहा है। आड़ावाल में देसी इलाज कराने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग खुद मान रहा है कि झाड़-फूंक के भरोसे रहने वाले कई मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। अब सवाल यह है कि आखिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर क्यों पड़ रहा है और क्यों आज भी बीमारी के इलाज में विज्ञान से ज्यादा अंधविश्वास हावी दिखाई दे रहा है।
सिविल सर्जन ने दी सलाह
सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद का इस मामले में कहना है कि अभी देखने में आया है कि पीलिया के कुछ केस जिला चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण वाटर जनित रोग या पानी से होने वाले रोग की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सलाह रहती है कि समय रहते उनका इलाज किया जाए और देखने में आता है कि लोग झाड़ फूंक के चक्कर में काफी लेट अस्पतालों में पहुंचते हैं उससे वो बिमारी और गंभीर हो जाती है, तो लोगों से यही अपील है कि गर्मी बहुत ज्यादा है अपना ध्यान रखें। ऐसे लक्षण यदि उनमें पाए जाते हैं कि पीलिया है या पीलिया होने की संभावना है, तो तुरंत ही अपने नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर में आज भी बारूदी सुरंगों का खतरा : IGP सुंदरराज

May 23, 2026

जगदलपुर में गूंजा विकास और सुरक्षा का संदेश, मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में नक्सलमुक्त भारत के विजन पर मंथन

May 19, 2026

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वां बड़ी बैठक आज

May 19, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बेंगटा गांव की तस्वीर, 61 परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध जल
  • गर्मी में राहत और सतत रोशनी की पहल : धमतरी के डुबान क्षेत्र में सियाराम मरकाम के घर फिर जगमगाई बिजली
  • पीलिया पर भारी पड़ रहा अंधविश्वास: अस्पताल खाली, देसी इलाज केंद्रों में उमड़ रही भीड़
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर सियासत, T.S. बाबा को अजय चंद्राकर ने दी कांग्रेस छोड़ने की नसीहत
  • दूतकैया हिंसा मामला गरमाया: सर्व हिंदू समाज का राजिम में धरना, निष्पक्ष जांच और एसआई जीवन साहू की बर्खास्तगी की मांग

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.