Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर

May 30, 2026

सुशासन तिहार-2026: जबेली में जनसमस्या निवारण शिविर, 195 आवेदन प्राप्त; दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, ग्रामीणों ने रखीं विकास संबंधी मांगें

May 30, 2026

जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा, करोड़ों के बजट और विभागीय कार्यों का लिया गया लेखा-जोखा

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
बस्तर

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Author AuthorBy Author AuthorMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। आमजन की शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जोड़ा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा एक जवाबदेह एवं पारदर्शी तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक निराकरण हो सके। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान बताए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझकर व्यवहारिक रूप से लागू करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर से गठित विशेषज्ञ दल के प्रमुख एवं सुशासन एवं अभिसरण विभाग से आए अधिकारी गुड गवर्नेंस रायपुर श्री आर.के. शर्मा एवं आईटी मैनेजर सीएम हेल्पलाइन श्री सौरभ श्रीकांत द्वारा सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न प्रावधानों, संचालन प्रक्रिया तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अधिकारियों को शिकायत प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली, जवाबदेही तंत्र तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप तथा व्हाट्सएप जैसे आधुनिक माध्यमों के जरिए 24 घंटे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की वर्तमान स्थिति, संबंधित विभाग, जिम्मेदार अधिकारी तथा की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसे तत्काल संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी होगी, जिससे प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा शिकायतों के अनावश्यक लंबित रहने की संभावना समाप्त होगी।सीएम हेल्पलाइन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता नागरिकों का फीडबैक है। शिकायत के समाधान के बाद संबंधित नागरिक से संपर्क कर उसकी प्रतिक्रिया प्राप्त की जाएगी। यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट होगा तभी शिकायत का पूर्ण निराकरण माना जाएगा। असंतोष की स्थिति में शिकायत स्वतः पुनः सक्रिय होकर आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। रियल टाइम मॉनिटरिंग और जवाबदेह प्रणाली के माध्यम से प्रशासन अधिक पारदर्शी, सक्रिय और जनोन्मुख बनेगा, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचंद चौपड़ा सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार-2026: जबेली में जनसमस्या निवारण शिविर, 195 आवेदन प्राप्त; दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, ग्रामीणों ने रखीं विकास संबंधी मांगें

May 30, 2026

जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा, करोड़ों के बजट और विभागीय कार्यों का लिया गया लेखा-जोखा

May 30, 2026

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: 13 किमी पहाड़ चढ़कर बड़ेपल्ली पहुंची स्वास्थ्य टीम, 227 ग्रामीणों की जांच, गंभीर मरीजों को मिला त्वरित उपचार

May 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर
  • सुशासन तिहार-2026: जबेली में जनसमस्या निवारण शिविर, 195 आवेदन प्राप्त; दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, ग्रामीणों ने रखीं विकास संबंधी मांगें
  • जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा, करोड़ों के बजट और विभागीय कार्यों का लिया गया लेखा-जोखा
  • जल संरक्षण से प्राकृतिक खेती तक: राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद के लिए तय किया विकास का रोडमैप, अधिकारियों को दिए जमीनी मॉनिटरिंग के निर्देश
  • कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.