Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’

May 30, 2026

आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर

May 30, 2026

सुशासन तिहार बना जनता के लिए वरदान, 603 समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जलदूत एप में 100% प्रविष्टि कर वाड्रफनगर बना प्रदेश में अग्रणी
रायपुर

जलदूत एप में 100% प्रविष्टि कर वाड्रफनगर बना प्रदेश में अग्रणी

Author AuthorBy Author AuthorMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

समय-पूर्व पूर्ण हुआ प्री-मानसून भू-जल स्तर मापन कार्य

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य शासन की जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन संबंधी पहल को बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर ने नई उपलब्धि दिलाई है। जलदूत एप में प्री-मानसून भू-जल स्तर मापन संबंधी शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि कर वाड्रफनगर प्रदेश में अग्रणी विकासखंड बन गया है।
कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत वाड्रफनगर द्वारा यह कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले पूर्ण किया गया। जनपद स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना, सतत मॉनिटरिंग एवं बेहतर रणनीति के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में भू-जल स्तर मापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत 95 ग्राम पंचायतों के 120 ग्रामों में चिन्हित 360 कूपों का भू-जल स्तर मापकर जलदूत एप में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की गई।
उल्लेखनीय है कि इस कार्य की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित थी, लेकिन विकासखंड ने लक्ष्य को समय-पूर्व हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भू-जल स्तर मापन से प्राप्त आंकड़े जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं भू-जल पुनर्भरण संबंधी कार्यों के वैज्ञानिक आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ग्राम स्तर पर भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही मनरेगा अंतर्गत जल संरक्षण संरचनाओं के बेहतर नियोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिल रही है।
विगत तीन वर्षों से नियमित रूप से किए जा रहे इस कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा वर्षा जल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल को बढ़ावा मिला है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’

May 30, 2026

आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर

May 30, 2026

सुशासन तिहार बना जनता के लिए वरदान, 603 समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

May 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’
  • आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर
  • सुशासन तिहार बना जनता के लिए वरदान, 603 समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
  • खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर नोटिस और दुकानें सील
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस: छत्तीसगढ़ में तंबाकू से हर साल हजारों मौतें, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनभागीदारी का किया आह्वान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.