panchayattantra24.-बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड रहा है। गर्मी से लोग पीड़ित हो रहे है। साथ ही अब वायरल फीवर का संक्रमण भी फैल गया है। इससे अस्पतालों में एक बार फिर मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। सिम्स में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी है। 2231 मरीज इलाज के लिए पहुंचे है। डाक्टर का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया है। जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में मौसमी बीमारी के वायरस भी सक्रिय हो रहे है। परिणाम स्वरूप अस्पतालों में भीड़ उमड़ने लगी है।
इस समय मौसम में अचानक तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है तो फिर बारिश हो जा रही है, ऐसे में शरीर तालमेल नहीं बैठा पा रहा है। लिहाजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जा रही है। ऐसे में वायरस जल्दी अटैक कर रहा है। तापमान में कुछ ही घंटे में तीन से पांच डिग्री तक का बदलाव हो रहा है। ऐसे में भीगने व गर्मी के साथ ही गर्म हवा की चपेट में आने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इस बार वायरल के असर में बदलाव देखा जा रहा है। अब तक यह संक्रमण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद तीन-चार दिन में ठीक हो जाता था। लेकिन इस बार इसे ठीक होने में कम से सात से 10 दिन का समय लग रहा है। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्यादातर मरीजों में वायरल फीवर मिल रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
