Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

परिक्रमा पथ परियोजना पर विवाद: 11 किसानों की जमीन अधिग्रहण पर बवाल, भू-माफियाओ की सक्रियता ने बढ़ाई हलचल, किसानों ने जांच न होने पर हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

June 13, 2026

कला, संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण-संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय

June 13, 2026

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: बुनकरों की आय बढ़ाने केंद्र का फोकस, निर्यात और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

June 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पत्नी से कथित संबंधों के शक में बाउंसर की हत्या: मिर्च पाउडर झोंककर किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने का आरोप
बिलासपुर

पत्नी से कथित संबंधों के शक में बाउंसर की हत्या: मिर्च पाउडर झोंककर किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने का आरोप

Author AuthorBy Author AuthorJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च झोंककर फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. पत्नी से कथित संबंधों के शक में भोला मानिकपुरी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल निखिल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कोटा पुलिस प्रेम प्रसंग, चरित्र शंका और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, पथर्रा निवासी निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के रूप में काम करता था. बीती रात वह अपने दो साथियों के साथ अमने मोड़ के पास बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान तीन-चार युवक बाइक से वहां पहुंचे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों में शामिल एक व्यक्ति को देखकर निखिल ने उसे नाम लेकर आवाज लगाई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. आरोपी भोला मानिकपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले निखिल की आंखों और चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका. अचानक हुए हमले से निखिल संभल नहीं पाया. इस बीच उसके साथ मौजूद दोनों साथी मौके से भाग निकले. इसके बाद आरोपियों ने निखिल पर हमला बोल दिया.
मिर्च पाउडर डालने के बाद भारी पत्थर से हमला
मिर्च पाउडर फेंकने के बाद भोला मानिकपुरी ने पास में पड़े भारी पत्थर से निखिल के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा. घटना के बाद राहगीरों ने घायल निखिल को अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह सहित कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और लोगों से पूछताछ साक्ष्य जुटाए. पूछताछ में मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी भोला मानिकपुरी की पत्नी और निखिल गोस्वामी के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. कोटा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी सहित अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है.

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के बिकमा तालाब में छह मगरमच्छ शावकों का रेस्क्यू, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

June 13, 2026

रेप पीड़िता ने गर्भपात की अनुमति के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मेडिकल बोर्ड से मांगी गई रिपोर्ट

June 12, 2026

सुशासन तिहार ललिता के लिए बना खुशी का आधार: मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच

June 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • परिक्रमा पथ परियोजना पर विवाद: 11 किसानों की जमीन अधिग्रहण पर बवाल, भू-माफियाओ की सक्रियता ने बढ़ाई हलचल, किसानों ने जांच न होने पर हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
  • कला, संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण-संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय
  • रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: बुनकरों की आय बढ़ाने केंद्र का फोकस, निर्यात और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
  • नालंदा परिसर के पास पुरानी पानी टंकी में भीषण आग, बड़ी दुर्घटना टली; दमकल की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रित
  • बिलासपुर के बिकमा तालाब में छह मगरमच्छ शावकों का रेस्क्यू, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.