Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सुशासन तिहार के आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश
रायपुर

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सुशासन तिहार के आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने शेष आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने तथा जनप्रतिनिधियों को स्वीकृत आवासों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अम्बिकापुर शहर में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की समस्याओं के त्वरित समाधान, सड़कों के निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत तथा वर्षा ऋतु से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए वृक्षों की अवैध कटाई रोकने और व्यापक वृक्षारोपण के निर्देश दिए। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि एवं फसल क्षति के मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना तथा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश भी दिए।
मंत्री श्री चौधरी ने केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रभारी मंत्री मद से शव वाहन स्वीकृत करने तथा कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन कम्पोजिट बिल्डिंग का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुशासन तिहार के आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करें
सुशासन तिहार की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के विभागवार वर्गीकरण, नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की जाए।
राजस्व मामलों के निराकरण में लाएं तेजी
राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री चौधरी ने त्रुटि सुधार, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब, जेंडर प्रविष्टि, कोटवारी भूमि एवं अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्रुटि सुधार संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसानों को समय पर मिले खाद-बीज
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसानों, विशेषकर लघु एवं सीमांत किसानों, को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बेहतर समन्वय पर जोर
बैठक में मंत्री चौधरी ने कहा कि सरगुजा के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक श्री प्रबोध मिंज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.