Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शाला प्रवेशोत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करता है – ऐेतराम साहू

June 16, 2026

शहरी विकास को नई रफ्तार: रायपुर सहित प्रदेश के पाँच शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी

June 16, 2026

तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही,जोन कार्यालय द्वारा की जा रही सतत निगरानी

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पेड़ की छाल जैसी त्वचा, दर्द से भरा बचपन: दंतेवाड़ा की 14 वर्षीय जागेश्वरी को एम्स रायपुर में मिली नई उम्मीद
छत्तीसगढ़

पेड़ की छाल जैसी त्वचा, दर्द से भरा बचपन: दंतेवाड़ा की 14 वर्षीय जागेश्वरी को एम्स रायपुर में मिली नई उम्मीद

Author AuthorBy Author AuthorJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। जिले की 14 वर्षीय बालिका जागेश्वरी एक दुर्लभ त्वचा रोग ‘इकथियोसिस हिस्ट्रिक्स’ से पीड़ित है, जिसके कारण उसके शरीर की त्वचा पेड़ की छाल जैसी मोटी और कांटों जैसी परतों में बदल गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल के बाद उसे दोबारा एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जागेश्वरी का जन्म वर्ष 2012 में हुआ था। जन्म के लगभग तीन महीने बाद ही उसके पैरों की त्वचा पर छोटे-छोटे कांटों जैसे उभार दिखाई देने लगे थे। शुरुआत में परिवार को इस बीमारी की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते इसे अंधविश्वास और बुरी नजर का असर मानकर झाड़-फूंक और घरेलू उपाय भी किए गए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
समय के साथ उसकी स्थिति बिगड़ती गई और पूरे शरीर की त्वचा मोटी, सूखी और कठोर परतों में बदलने लगी। उसकी मां सुबी के अनुसार, बीमारी के कारण बच्ची को सामाजिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। आसपास के बच्चे उसे देखकर चिढ़ाते थे, जिससे वह धीरे-धीरे सामाजिक रूप से अलग-थलग हो गई और बाहर खेलना-कूदना भी कम कर दिया। एम्स रायपुर के त्वचा रोग विभाग के प्रमुख डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जागेश्वरी का पहले भी वर्ष 2019 में इलाज किया गया था, जब उसे लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था। उस समय उसकी स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें समय-समय पर दोबारा गंभीरता बढ़ सकती है।
डॉक्टरों के अनुसार, इकथियोसिस हिस्ट्रिक्स एक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा अत्यधिक सूखी होकर मोटी परतों में बदल जाती है और कई जगहों पर दरारें भी पड़ सकती हैं। यह बीमारी जानलेवा नहीं होती, लेकिन इससे मरीज का सामान्य जीवन काफी प्रभावित होता है। इस बीमारी का स्थायी इलाज फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन नियमित चिकित्सा, दवाओं और विशेष देखभाल के माध्यम से इसके लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल जागेश्वरी का एम्स रायपुर में इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। परिवार को उम्मीद है कि इस बार भी इलाज से उसकी हालत में सुधार आएगा और उसे बेहतर जीवन मिल सकेगा। यह मामला दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूकता और समय पर इलाज की आवश्यकता को भी उजागर करता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

शाला प्रवेशोत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करता है – ऐेतराम साहू

June 16, 2026

पीएम जनमन योजना- जंगल की कठिन जिंदगी से सुरक्षित आशियाने तक का सफर

June 16, 2026

मालगाड़ी की टक्कर से मादा हाथी की मौत, साथी को बचाने घंटों डटा रहा झुंड

June 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शाला प्रवेशोत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करता है – ऐेतराम साहू
  • शहरी विकास को नई रफ्तार: रायपुर सहित प्रदेश के पाँच शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी
  • तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही,जोन कार्यालय द्वारा की जा रही सतत निगरानी
  • जशपुर में सजी विकास गाथा की तस्वीरें: मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू हो रहे नागरिक
  • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.