Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में योग क्रांति को मिलेगी नई दिशा: संजय अग्रवाल बने योग आयोग के अध्यक्ष, राज्यभर में योग विस्तार की तैयारियाँ तेज

June 18, 2026

ट्राइबल यूथ हॉस्टल बना यूपीएससी सफलता का नया केंद्र, 13 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में लहराया परचम

June 18, 2026

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश,सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन

June 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुस्त ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : सचिव मुकेश बंसल
रायपुर

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुस्त ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : सचिव मुकेश बंसल

Author AuthorBy Author AuthorJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग और कंठी घाट के कार्यों को देखा, सड़कों व पुलों के निर्माण में सड़क सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखने कहा

panchayattantra24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निर्माण, सड़क एवं भवन निर्माण तथा विद्युत एवं यांत्रिकी के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़कों, भवनों व पुल-पुलियों के निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेई और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदारों के साथ सतत समन्वय बनाकर कार्यों को गति देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी लेकर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के निर्देश दिए।
बंसल ने बैठक में बलरामपुर-रामानुजगंज-सनावल, कामेश्वरनगर, कपिलदेवपुर, गणेशमोड़, जनकपुर, रमेशपुर-शंकरपुर, चंपा-बाद और कुसमी-कोरंधा मार्ग के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न भवनों के निर्माण और अधोसंरचना परियोजनाओं के साथ ही शासकीय महाविद्यालय भवन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शासन की प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करना अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जवाबदेही से कार्य करने तथा गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग और कंठी घाट का किया निरीक्षण, अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने कहा
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री बंसल ने बैठक के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-343 और कंठीघाट में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 का निरीक्षण करते हुए कहा कि बरसात के पहले नाली निर्माण एवं जल निकासी संबंधी सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लें, ताकि वर्षा के दौरान आवागमन बाधित न हो व लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सड़कों और पुलों के निर्माण में गुणवत्ता तथा सड़क सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में योग क्रांति को मिलेगी नई दिशा: संजय अग्रवाल बने योग आयोग के अध्यक्ष, राज्यभर में योग विस्तार की तैयारियाँ तेज

June 18, 2026

ट्राइबल यूथ हॉस्टल बना यूपीएससी सफलता का नया केंद्र, 13 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में लहराया परचम

June 18, 2026

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश,सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन

June 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में योग क्रांति को मिलेगी नई दिशा: संजय अग्रवाल बने योग आयोग के अध्यक्ष, राज्यभर में योग विस्तार की तैयारियाँ तेज
  • ट्राइबल यूथ हॉस्टल बना यूपीएससी सफलता का नया केंद्र, 13 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में लहराया परचम
  • पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश,सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन
  • निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुस्त ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : सचिव मुकेश बंसल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर किया स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.