Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग, विकास उपाध्याय का पलटवार; किसानों और सरकार के कामकाज पर भी उठाए सवाल

June 23, 2026

नारायणपुर प्रशासन की पहल से थुलथुली में पहुंचा राशन, 345 परिवारों को मिली बड़ी राहत

June 23, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में लग रहे विशेष शिविर, नॉन-डीबीटी हितग्राहियों के बैंक व आधार विवरण संकलित

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का हुआ सर्वे, ग्रामसभा में होगा सूची का सार्वजनिक वाचन
रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का हुआ सर्वे, ग्रामसभा में होगा सूची का सार्वजनिक वाचन

Author AuthorBy Author AuthorJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के क्रियान्वयन की दिशा में जशपुर जिले में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण में शामिल पात्र परिवारों की सूची प्रस्तुत की जाएगी तथा ग्रामसभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
जिले में आवास प्लस 2.0 के तहत कुल 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें बगीचा विकासखंड में 18 हजार 926, दुलदुला में 8 हजार 49, जशपुर में 8 हजार 432, कांसाबेल में 9 हजार 39, कुनकुरी में 10 हजार 535, मनोरा में 7 हजार 212, पत्थलगांव में 24 हजार 529 तथा फरसाबहार में 15 हजार 649 परिवार शामिल हैं।
पात्रता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामसभा में सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने तथा छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ग्रामसभा द्वारा प्राप्त सुझावों एवं अनुमोदन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 की सूची के वाचन एवं अनुमोदन के साथ-साथ रोजगार, पंचायत कार्यों तथा गांव के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को आयोजित ग्रामसभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें तथा गांव के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग, विकास उपाध्याय का पलटवार; किसानों और सरकार के कामकाज पर भी उठाए सवाल

June 23, 2026

नारायणपुर प्रशासन की पहल से थुलथुली में पहुंचा राशन, 345 परिवारों को मिली बड़ी राहत

June 23, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में लग रहे विशेष शिविर, नॉन-डीबीटी हितग्राहियों के बैंक व आधार विवरण संकलित

June 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग, विकास उपाध्याय का पलटवार; किसानों और सरकार के कामकाज पर भी उठाए सवाल
  • नारायणपुर प्रशासन की पहल से थुलथुली में पहुंचा राशन, 345 परिवारों को मिली बड़ी राहत
  • कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में लग रहे विशेष शिविर, नॉन-डीबीटी हितग्राहियों के बैंक व आधार विवरण संकलित
  • मुख्यमंत्री साय की सख्ती का असर: एक दिन में 7 वाहन जप्त, अवैध खनन पर प्रदेशव्यापी अभियान तेज
  • अंधेरे से उजाले तक: सुकमा के दुर्गम गांवों में ‘मिशन दृष्टि’ बना वरदान, 42 ग्रामीणों की लौटी आंखों की रोशनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.