panchayattantra24.-रायपुर। अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। अब कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिलाध्यक्षों को आइडियोलॉजी बताई जा रही है। इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को अपने दल की चिंता करनी चाहिए।
केदार कश्यप ने लगाया आरोप
केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विचारधारा को ही भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को पार्टी की आइडियोलॉजी बताई जा रही है। केदार कश्यप ने सवाल उठाया कि जब जिला अध्यक्षों को ही पार्टी की विचारधारा नहीं पता, तो उन्हें उस पद पर कैसे नियुक्त किया गया। उन्होंने इसे कांग्रेस की गुटबाजी और तुष्टिकरण की राजनीति का संकेत बताया।
सचिन पायलट ने किया पलटवार
वही केदार कश्यप के इस बयान पर सचिन पायलट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को अपने दल की चिंता करनी चाहिए। सरकार में रोज खींचतान हो रही है कौन आयेगा कौन जाएगा इस पर ध्यान देना चाहिए। बीजेपी के षडयंत्रों को भांडाफोड़ कैसे करे इसकी ट्रेनिंग जिला अध्यक्ष को दे रहे हैं। सरकार के झूठे वादे को कैसे बेनकाब किया जाए इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।
दिल्ली के आदेशों का ही पालन करती है सरकार-
पायलट ने यह भी कहा कि सरकार दिल्ली के आदेशों का ही पालन करती है। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ताकत और संगठनात्मक शक्ति दे रहे हैं। 14वां राज्य है जहां प्रशिक्षण हो रहा है। छग को निजी हाथों में देने के लिए सरकार जोर लगा रही है। ढाई साल चुनाव दूर है लेकिन जिला अध्यक्षों के माध्यम से बूथ तक कमेटी बनाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
