Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज

June 30, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान

June 30, 2026

मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान
रायपुर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान

Author AuthorBy Author AuthorJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खनिज के अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के कड़े रुख के बाद, खनिज विभाग की टीम ने पिछले 5 दिनों तक जिले के संदिग्ध इलाकों में सघन छापामार कार्रवाई की। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
​नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 8 स्वीकृत क्रेशर और भंडारण सील
​ सारंगढ़, सरिया और बरमकेला तहसील में निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर ‘छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009’ के तहत कुल 08 स्वीकृत भंडारण व क्रेशर परिसरों को जब्त कर सील कर दिया गया है। इन पर नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप है। जिसमे ​मेसर्स सिंघल क्रशर उद्योग (प्रो. गोपाल प्रसाद अग्रवाल),​मेसर्स गणपति ग्रामोद्योग (प्रो. रमेश छपारिया),​मेसर्स जय मां शारदा मिनरल्स (प्रो. हिमांशु अग्रवाल),​मेसर्स मंगल क्रशर उद्योग (प्रो. दीपक अग्रवाल),​मेसर्स श्री सालासर इंटरप्राइजेस (प्रो. श्रीमती प्राची बेरीवाल),​मेसर्स हरिओम मिनरल्स (प्रो. शत्रुघन लाल अग्रवाल),​मेसर्स मां अम्बे स्टोन क्रेशर (प्रो. श्रीमती निरजा अग्रवाल),​मेसर्स श्री श्याम मिनरल्स (प्रो. श्रीमती पूनम देवी अग्रवाल) शामिल है।
​पर्यावरण नियमों को ताक पर रखने वाली माइंस भी बंद
​क्रेशरों के साथ-साथ गुड़ेली स्थित मेसर्स बाबा मिनरल्स (प्रो. राजेश अग्रवाल) के स्वीकृत उत्खनिपट्टा (माइंस) पर भी गाज गिरी है। यहाँ ‘छ.ग. गौण खनिज नियम 2015’ और पर्यावरण सम्मति (Environmental Clearance) की शर्तों का खुला उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद इस खदान को तत्काल प्रभाव से जब्त कर सील कर दिया गया है। सभी मामलों में नियमानुसार आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
अवैध परिवहन करते 2 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त​
मंगलवार को सरिया तहसील में खनिज अमले ने सड़क पर उतरकर अवैध परिवहन के खिलाफ मोर्चा संभाला। इस दौरान गौण खनिज डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा वाहन (CG-13-AX-0311 एवं CG-13-BK-5842) और साधारण रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा गया। जब्त किए गए सभी 10 वाहनों को ‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015’ एवं ‘खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21’ के तहत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के लिहाज से सरिया थाने की कस्टडी में सौंप दिया गया है।
आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
​जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खनिज संसाधनों की चोरी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार, जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज

June 30, 2026

मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

June 30, 2026

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज ने रचा कीर्तिमान, 90% लक्ष्य पूरा कर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

June 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान
  • मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल
  • राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज ने रचा कीर्तिमान, 90% लक्ष्य पूरा कर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला
  • ’उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.