Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उर्वरकों और प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण, कृषि एवं सहकारिता विभाग की समन्वित व्यवस्था से किसानों को हो रही निर्बाध आपूर्ति

July 10, 2026

रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए ₹175 करोड़ की अतिरिक्त होमिंग सुविधा परियोजना को बताया छत्तीसगढ़ में रेल विकास की बड़ी उपलब्धि

July 10, 2026

हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जल जीवन मिशन से बदली ठाकुरदिया खुर्द की तस्वीर, 356 परिवारों को मिला घर-घर शुद्ध पेयजल, 1.24 करोड़ की योजना से गांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणित
छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन से बदली ठाकुरदिया खुर्द की तस्वीर, 356 परिवारों को मिला घर-घर शुद्ध पेयजल, 1.24 करोड़ की योजना से गांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणित

Author AuthorBy Author AuthorJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-महासमुंद। कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड पिथौरा के ग्राम पंचायत ठाकुर दिया खुर्द में जल जीवन मिशन की बदौलत स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणजनों की दैनिक दिनचर्या आसान हुआ है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, ग्राम पंचायत के प्रभावी नेतृत्व और जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप 24 अप्रैल 2026 को आयोजित ग्राम सभा में गांव को आधिकारिक रूप से हर घर जल प्रमाणित किया गया।
जल जीवन मिशन के तहत गांव के 356 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 124.65 लाख रुपये की लागत से जल प्रदाय योजना का निर्माण किया गया। योजना के तहत उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण, लगभग 5,940 मीटर लंबी पाइपलाइन का विस्तार तथा घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त गांव में 15 पावर पंप एवं 4 हैंडपंप उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से निर्बाध जल वितरण किया जा रहा है।
जल जीवन मिशन की यह सुविधा घरों के साथ ग्राम पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, तीन विद्यालय, दो आंगनबाड़ी केंद्र तथा सामुदायिक शौचालय में भी नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलने लगी है, जिससे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को भी बढ़ावा मिला है। योजना की दीर्घकालीन सफलता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामसभा द्वारा प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जलकर लेने का निर्णय लिया गया। यह राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के बैंक ऑफ बड़ौदा, पिथौरा स्थित खाते में जमा की जाती है। इसी निधि से योजना का नियमित संचालन, रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाते हैं, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था निरंतर सुचारु बनी रहती है।
गांव में जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन पंप ऑपरेटर श्री तुलेश ध्रुव द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मनोज सिंह, सचिव श्रीमती दुर्गा डडसेना तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति ने योजना के प्रभावी संचालन एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ग्राम ठाकुरदिया खुर्द की निवासी श्रीमती कुसुम साहू बताती हैं, पहले पीने का पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे। अब हर घर जल योजना के तहत हमारे घर तक नियमित रूप से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इससे हमारी सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। अब समय की बचत होती है, परिवार को स्वच्छ पानी मिलता है और बच्चों की देखभाल के लिए भी अधिक समय मिल जाता है। इसके लिए ग्रामीणजनों ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जल जीवन मिशन ने बदली फुलबाई जी की जिंदगी, हर बूंद में मिला सम्मान, स्वास्थ्य और खुशहाल भविष्य का भरोसा

July 10, 2026

महासमुंद की बेटी रागनी साहू रचेगी इतिहास, इंटरनेशनल मून मिशन ‘शक्तिसैट’ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

July 10, 2026

जल जीवन मिशन की रफ्तार धीमी, राजनांदगांव में 107 में सिर्फ 77 पानी टंकियां तैयार, 16 हजार से अधिक घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित

July 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उर्वरकों और प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण, कृषि एवं सहकारिता विभाग की समन्वित व्यवस्था से किसानों को हो रही निर्बाध आपूर्ति
  • रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए ₹175 करोड़ की अतिरिक्त होमिंग सुविधा परियोजना को बताया छत्तीसगढ़ में रेल विकास की बड़ी उपलब्धि
  • हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना
  • सफलता की कहानी- जन्मजात होंठ की विकृति पर जिला अस्पताल बीजापुर की बड़ी सफलता, 22 वर्षीय भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती बनी किसानों के लिए आय बढ़ाने का सफल मॉडल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.