Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुपोषण के खिलाफ सामूहिक पहल: सारंगढ़ में 30 बच्चों की सेहत सुधारने का जिम्मा प्रशासन और आईएमए ने उठाया

July 12, 2026

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी: बालोद की हजारों महिलाओं के खातों में पहुंची राशि, आर्थिक सशक्तिकरण को मिला नया बल

July 12, 2026

बालोद के भरदाकला में आधुनिक कृषि तकनीक बनी मिसाल, कम समय में बेहतर गुणवत्ता से धान की रोपाई

July 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, July 12
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आईसी मार्ट प्रबंधन की प्रताड़ना से नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
सरगुजा

आईसी मार्ट प्रबंधन की प्रताड़ना से नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Author AuthorBy Author AuthorJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक आदिवासी छात्रा को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी विनोद वैद को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वही दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वर्षीय पुत्री रितु सिंह (पूजा पैकरा) ने बीते बुधवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि रितु ‘आईसी मार्ट’ (IC Mart) गई थी, जहां मार्ट प्रबंधन ने उस पर कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया। प्रबंधन ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर एक कागज पर जबरन लिखवा लिया कि उसने चोरी की है।
ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम
चोरी का आरोप लगाने के बाद मार्ट प्रबंधन ने छात्रा के परिवार को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शुरुआत में लड़की से 15 हजार रुपये की मांग की गई। जब लड़की के चाचा मार्ट पहुंचे, तो प्रबंधन ने रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी। इसके बाद जब छात्रा के पिता खुद मार्ट पहुंचे, तो प्रबंधन ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर मार्ट प्रबंधन ने छात्रा की स्कूटी ही जबरन छीन ली।
बाजार के बीचों-बीच और परिवार के सामने मार्ट प्रबंधन द्वारा बुरी तरह जलील किए जाने और स्कूटी छीने जाने से आहत होकर छात्रा गहरे सदमे में चली गई, जिसके चलते उसने बुधवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
तीनों पर घोषित था इनाम
पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले के तीनों फरार आरोपियों जगत वैद, विनोद वैद और दीपक वैद पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर कोरिया पुलिस की टीम ने राजस्थान में छापा मारकर आरोपी विनोद वैद को बीती रात दबोच लिया।
NCST ने तलब किया जवाब
इस संवेदनशील मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने भी कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मामले पर जवाब-तलब किया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार लहराकर धमकाने का वीडियो वायरल, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

July 10, 2026

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, पक्का आवास और रसोई गैस की सुविधा से मिला सम्मानजनक जीवन

July 9, 2026

सेलो बोर और आधुनिक कृषि यंत्रों से बदली किसान की तकदीर, सिंचाई बढ़ी तो आय भी हुई दोगुनी की राह पर

July 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुपोषण के खिलाफ सामूहिक पहल: सारंगढ़ में 30 बच्चों की सेहत सुधारने का जिम्मा प्रशासन और आईएमए ने उठाया
  • महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी: बालोद की हजारों महिलाओं के खातों में पहुंची राशि, आर्थिक सशक्तिकरण को मिला नया बल
  • बालोद के भरदाकला में आधुनिक कृषि तकनीक बनी मिसाल, कम समय में बेहतर गुणवत्ता से धान की रोपाई
  • ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर
  • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.