Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

July 13, 2026

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना

July 13, 2026

नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 14
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नौगई तिहरा हत्याकांड: CBI ने शुरू की जमीनी जांच, पांच सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा, पुलिस रिकॉर्ड और घटनास्थल की हो रही गहन पड़ताल
छत्तीसगढ़

नौगई तिहरा हत्याकांड: CBI ने शुरू की जमीनी जांच, पांच सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा, पुलिस रिकॉर्ड और घटनास्थल की हो रही गहन पड़ताल

Author AuthorBy Author AuthorJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पांच सदस्यीय टीम आज मौके पर पहुंच गई है। यह टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रुकी हुई है और मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है। भौगोलिकसंदर्भ
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने सीधे घटनास्थल का रुख कर वहां का बारीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया है। टीम इस मामले से जुड़े पुलिस के दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों से भी पूछताछ की जा रही है।
30 जून को हुई थी सिफारिश
गौरतलब है कि बीते 16 जून को सोनहत के नौगई गांव में यह दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून को इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। पुलिस इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। टीम अपनी शुरुआती जांच और पूछताछ पूरी करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि कोरिया जिले के ग्राम कटगोड़ी में 16-17 जून की दरम्यानी रात यह सनसनीखेज घटना हुई थी। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने तीनों को बुलाया और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेरकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हत्याकांड में सभी 9 आरोपी गिरफ्तार
मामले में कार्रवाई करते हुए कोरिया पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के सभी 9 आरोपियों मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर सुलह के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, पहली बैठक में अपराध नियंत्रण और बेसिक पुलिसिंग पर दिया जोर

July 13, 2026

गजराज का आतंक: रायगढ़ के धरमजयगढ़ में महिला की मौत, गांव में दहशत; वन विभाग अलर्ट पर

July 11, 2026

रीवा ग्राम पंचायत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज करेंगे करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

July 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना
  • नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • पुनर्वासित परिवारों तक खाद्य सुरक्षा की मजबूत ढाल: बीजापुर में पुनर्वास केंद्रों पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, ई-केवाईसी कर योजनाओं से जोड़ा
  • सूडा को मिला नया नेतृत्व: IAS सुमीत अग्रवाल ने संभाला सीईओ का पद, शहरी विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.