Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महिला आयोग अध्यक्ष नियुक्ति पर नया विवाद: पूर्व अध्यक्ष किरणमयी नायक ने उठाए कानूनी सवाल, फिर ममता साहू को दी शुभकामनाएं
रायपुर

महिला आयोग अध्यक्ष नियुक्ति पर नया विवाद: पूर्व अध्यक्ष किरणमयी नायक ने उठाए कानूनी सवाल, फिर ममता साहू को दी शुभकामनाएं

Author AuthorBy Author AuthorJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य सरकार ने ममता साहू को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के तौर नियुक्त पर किया है. इस नियुक्ति पर निवृत्तमान अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पहले सवाल उठाया. उसके बाद उन्हें नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति ऐसी होनी चाहिए, जिससे कार्यभार ग्रहण करने में किसी तरह की कानूनी बाधा न आए.
डॉ. किरणमयी नायक आज मीडिया से रू-ब-रू हुईं. ममता साहू की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर 2023 के राज्य शासन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिका अभी भी विचाराधीन है, और मामले में अंतरिम स्थगन आदेश प्रभावी है. अंतिम फैसला आने तक राज्य सरकार महिला आयोग अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति का आदेश जारी नहीं कर सकती.
सरकार को पहले अदालत में लंबित मामले का विधिवत निपटारा कराना चाहिए.
डॉ. नायक ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट में लंबित याचिका का अंतिम निराकरण नहीं हो जाता, तब तक उनका अध्यक्ष पद पर बने रहना न्यायोचित है. वरना इस नियुक्ति को लेकर एक और कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने ममता साहू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति ऐसी होनी चाहिए जिससे कार्यभार ग्रहण करने में किसी तरह की कानूनी बाधा न आए. महिला एवं बाल विकास विभाग को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक आदेश जारी करने होंगे.
ममता साहू की नियुक्ति पर सवाल उठाने के साथ-साथ डॉ. किरणमयी नायक ने अपने छह सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाने का काम किया. अप्रैल 2020 से 10 जुलाई 2026 तक आयोग में कुल 6463 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 6349 मामलों का निराकरण किया गया है. डॉ. नायक ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंच बनाकर महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गई. इस दौरान कुल 416 जनसुनवाई आयोजित की गईं.
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मामले मानसिक प्रताड़ना के सामने आए, जिनमें 3246 मामलों का निराकरण किया गया. इसके अलावा दहेज प्रताड़ना के 662 मामले, मारपीट के 584 मामले, संपत्ति विवाद के 390 मामले, विविध श्रेणी के 366 मामले, शारीरिक प्रताड़ना के 238 मामले, दैहिक शोषण के 211 मामले, कार्यस्थल पर प्रताड़ना के 141 मामले, आर्थिक प्रताड़ना के 92 मामले और हत्या से जुड़े 80 मामलों का निराकरण किया गया.
वहीं बलात्कार के 46 मामले, अपहरण के 42 मामले, यौन प्रताड़ना के 27 मामले, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के 19 मामले, सामाजिक बहिष्कार के 16 मामले, टोनही प्रताड़ना के 57 मामले, भरण-पोषण के 130 मामले, मानव तस्करी का 1 मामला और बाल विवाह का 1 मामला भी शामिल रहा. 23 जिलों में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई. इसके अलावा साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 और महिला अपराधों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
  • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.