Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा के किसानों को मिला आर्थिक सुरक्षा कवच, खरीफ-2025 में 7 हजार से अधिक किसानों को 14.15 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा के किसानों को मिला आर्थिक सुरक्षा कवच, खरीफ-2025 में 7 हजार से अधिक किसानों को 14.15 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान

Author AuthorBy Author AuthorJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
?????????????????????????????????????????????????????????
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के अंतर्गत कृषि को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दक्षिण बस्तर का जैविक जिला दंतेवाड़ा लगातार नई मिसाल कायम कर रहा है। जैविक एवं पारंपरिक खेती के लिए पहचाने जाने वाले इस जिले में प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। खरीफ 2025 सीजन में जिले के 7,000 से अधिक किसानों को 14 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की बीमा दावा राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई, जिससे हजारों किसान परिवारों को आर्थिक संबल मिला और योजना के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ। अब खरीफ 2026 सीजन के लिए जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन का अभियान तेज गति से चल रहा है। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष अल नीनो के आंशिक प्रभाव के कारण अनियमित मानसून और खंड वर्षा की संभावना जताई गई है। ऐसे में समय पर बीमा कराने से किसान संभावित नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
दंतेवाड़ा जिले की कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 11 प्रमुख खरीफ फसलों को बीमा योजना में शामिल किया गया है। इनमें धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंगफली, मूंग, उड़द तथा जिले की पारंपरिक और पोषक मिलेट फसलें कोदो, कुटकी और रागी शामिल हैं। किसान अपने ग्राम की अधिसूचित फसलों की जानकारी संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को बाधित बोनी, खड़ी फसल, स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं तथा कटाई के बाद 14 दिनों तक होने वाले नुकसान पर भी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सूखा, बाढ़, जलभराव, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, कीट एवं रोग जैसी परिस्थितियों में होने वाले नुकसान की भरपाई योजना के माध्यम से की जाती है।
कृषि विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सलाह दी है कि यदि प्राकृतिक आपदा या जलभराव से फसल प्रभावित होती है तो 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना देना अनिवार्य है। किसान टोल-फ्री हेल्पलाइन 14447 पर जानकारी दे सकते हैं अथवा कृषि विभाग, पटवारी, संबंधित बैंक या बीमा कंपनी को भी सूचना देकर समय पर सर्वे और दावा प्रक्रिया सुनिश्चित करा सकते हैं। ऋणी किसानों (किसान क्रेडिट कार्ड धारकों) का बीमा संबंधित बैंक द्वारा स्वतः किया जाता है, जबकि अऋणी किसान निकटतम बैंक, सीएससीध्चॉइस सेंटर, अधिकृत बीमा एजेंट या राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1, खसरा, पांचशाला तथा बुआई प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। जिला प्रशासन और कृषि विभाग का कहना है कि दंतेवाड़ा जैसे जैविक एवं आदिवासी बहुल जिले में खेती किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा देने के साथ-साथ उनकी आय को स्थिर रखने और कृषि को अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसलिए सभी किसान अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
  • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
  • पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा
  • महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा
  • 700 ग्राम के नवजात को 62 दिनों के उपचार के बाद मिला नया जीवन, वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.