Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान विकसित करने पर जोर

July 17, 2026

सेवा-सेतु बना डिजिटल सुशासन की नई पहचान: अब 442 ऑनलाइन सेवाएं एक ही केंद्र पर, लाखों नागरिकों को घर के पास मिल रही सरकारी सुविधाएं

July 17, 2026

सरोना स्टेशन बना रायपुर का नया रेल हब: अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी यात्रा की तस्वीर, करोड़ों की लागत से मिला विश्वस्तरीय स्टेशन

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सरोना स्टेशन बना रायपुर का नया रेल हब: अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी यात्रा की तस्वीर, करोड़ों की लागत से मिला विश्वस्तरीय स्टेशन
रायपुर

सरोना स्टेशन बना रायपुर का नया रेल हब: अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी यात्रा की तस्वीर, करोड़ों की लागत से मिला विश्वस्तरीय स्टेशन

Author AuthorBy Author AuthorJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भव्य लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक कड़ी में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित स्वरूप का भी गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। सरोना स्टेशन पर आयोजित इस मुख्य लोकार्पण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए कहा कि, “आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद गौरवशाली है। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से सरोना के साथ-साथ बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास हुआ है। यह विकसित भारत की उस नई सोच का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि, रायपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि रायपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए सरोना रेलवे स्टेशन अब एक बड़े सब-स्टेशन के रूप में काम करेगा। इससे रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का भी उद्घाटन किया है, जिससे ‘ग्रीन ट्रेन’ चलाने का सपना अब जमीन पर साकार हो रहा है। दुनिया के कई विकसित देश भी अभी तक हाइड्रोजन ट्रेन नहीं चला पाए हैं, लेकिन भारत ने यह कर दिखाया है। इस पहल से ट्रेनों के कारण होने वाले प्रदूषण पर पूरी तरह से रोक लगेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।” सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
विजेता छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत कार्यक्रम के दौरान ‘मेरे शहर का स्टेशन विकसित भारत में कैसा होगा’ थीम पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें ड्राइंग, निबंध, डांस और ‘सेल्फी विद स्टेशन’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर रायपुर की महापौर मीनू चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा-सेतु बना डिजिटल सुशासन की नई पहचान: अब 442 ऑनलाइन सेवाएं एक ही केंद्र पर, लाखों नागरिकों को घर के पास मिल रही सरकारी सुविधाएं

July 17, 2026

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 17, 2026

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने राज्यपाल रमेन डेका से की भेंट

July 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ‘साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान विकसित करने पर जोर
  • सेवा-सेतु बना डिजिटल सुशासन की नई पहचान: अब 442 ऑनलाइन सेवाएं एक ही केंद्र पर, लाखों नागरिकों को घर के पास मिल रही सरकारी सुविधाएं
  • सरोना स्टेशन बना रायपुर का नया रेल हब: अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी यात्रा की तस्वीर, करोड़ों की लागत से मिला विश्वस्तरीय स्टेशन
  • डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने राज्यपाल रमेन डेका से की भेंट

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.