Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महतारी वंदन योजना से बदली महिलाओं की तस्वीर: हर महीने ₹1,000 की सहायता से मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति, प्रीति बैगा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

July 27, 2026

डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़: कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, 464 ग्रामीणों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

July 27, 2026

राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नियमों के तहत होगी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान, अब हर जिले में होगा मासिक सम्मान समारोह
रायपुर

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान, अब हर जिले में होगा मासिक सम्मान समारोह

Author AuthorBy Author AuthorJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिलों में भी हर माह आयोजित होंगे सम्मान कार्यक्रम- मुख्य सचिव

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों (नस्तियों) के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जून माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, सभी विभागाध्यक्ष तथा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
जिला व विभागाध्यक्ष स्तर पर सम्मान
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मंत्रालय की तर्ज पर विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं जिला स्तर पर भी हर माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 100% डिजिटल ऑनबोर्डिंग: ई-एचआरएमएस (e-HRMS), स्पैरो (SPARROW) और ई-ऑफिस प्रणालियों में सभी अधिकारी-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन एसीआर व बायोमेट्रिक उपस्थिति: वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) ऑनलाइन भरने और आधार-सक्षम बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने को अनिवार्य किया गया है।
राज्य स्तर पर पुरस्कार
अगले माह से ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागाध्यक्ष कार्यालय और सर्वश्रेष्ठ जिला कार्यालय को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 1 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक की अवधि का संचयी आकलन कर स्कोरबोर्ड और जिलों/विभागों की रैंकिंग जारी की जाएगी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभाग एवं अधिकारी सम्मानित
विभागीय श्रेणी (Top 3) प्रथम लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, द्वितीय गृह विभाग, तृतीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को सम्मानित किया गया इसी प्रकार अधिकारी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता संयुक्त सचिव श्रेणी में श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिम जाति विकास) – प्रथम,  अनुपम त्रिवेदी (अ.जनजाति विकास) – द्वितीय, श्री सच्चिदानंद आलोक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) -तृतीय। उप सचिव श्रेणी में श्री दूरदेशी राम सोन्टापर (वन एवं जलवायु परिवर्तन)-प्रथम, श्री शिव कुमार सिंह (वाणिज्यिक कर) -द्वितीय,  किशोर कुमार भूआर्य (सामान्य प्रशासन-1) -तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हे सम्मानित किया गया।
अवर सचिव श्रेणी में  पूरन लाल साहू (गृह) -प्रथम,  मगन लाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग) -द्वितीय,  अरुण कुमार मिश्रा (विधि एवं विधायी कार्य) -तृतीय, अनुभाग अधिकारी श्रेणी में श्री नंद कुमार मेश्राम (सामान्य प्रशासन-1) -प्रथम, श्री शिवकुमार गोंड (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) -द्वितीय, श्री वीरेन्द्र कुमार (स्वास्थ्य विभाग) -तृतीय स्थान पर रहे, विशेष सम्मान सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में श्री आलोक जोशी (आई टी विभाग) तथा वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सुश्री ललिता राय (चिकित्सा शिक्षा विभाग) को सम्मानित किया गया। कनिष्ठ सचिवालय सहायक में  उमेश यादव – प्रथम,  प्रभु सिंह राठिया – द्वितीय,  सतकुमार भास्कर -तृतीय, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में  अभिषेक दास -प्रथम, श्रीमती माया देवांगन -द्वितीय, श्री अमित हूमाने -तृतीय, इसके अलावा, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए उप सचिव श्रीमती क्लेमेनटिना लकड़ा, अवर सचिव श्रीमती दिव्या वैष्णव सहित 19 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन योजना से बदली महिलाओं की तस्वीर: हर महीने ₹1,000 की सहायता से मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति, प्रीति बैगा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

July 27, 2026

डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़: कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, 464 ग्रामीणों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

July 27, 2026

राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नियमों के तहत होगी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

July 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • महतारी वंदन योजना से बदली महिलाओं की तस्वीर: हर महीने ₹1,000 की सहायता से मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति, प्रीति बैगा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़: कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, 464 ग्रामीणों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव
  • राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नियमों के तहत होगी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई
  • आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन संभावनाओं ने खींचा देशभर का ध्यान
  • ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान, अब हर जिले में होगा मासिक सम्मान समारोह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.