Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शाला प्रवेशोत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प: मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को बांटी किताबें और साइकिल, बोले- मेहनत से लिखें सफलता की नई कहानी

July 28, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांकेर में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, जिला अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

July 28, 2026

राजनांदगांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर प्रदेश को किया गौरवान्वित,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राजनांदगांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर प्रदेश को किया गौरवान्वित,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई
रायपुर

राजनांदगांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर प्रदेश को किया गौरवान्वित,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक
53 किलोग्राम भार वर्ग में 199 किलोग्राम वजन उठाकर रचा इतिहास, राजनांदगांव से ग्लासगो तक गूंजा प्रदेश का नाम

panchayattantra24.-रायपुर। ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की होनहार भारोत्तोलक सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ने विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल भारत, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव की यह सफलता महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल है और यह राज्य की हजारों युवतियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता की कामना की है। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा, गौरव और उत्साह का प्रतीक बन गई है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

शाला प्रवेशोत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प: मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को बांटी किताबें और साइकिल, बोले- मेहनत से लिखें सफलता की नई कहानी

July 28, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांकेर में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, जिला अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

July 28, 2026

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

July 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शाला प्रवेशोत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प: मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को बांटी किताबें और साइकिल, बोले- मेहनत से लिखें सफलता की नई कहानी
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांकेर में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, जिला अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • राजनांदगांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर प्रदेश को किया गौरवान्वित,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई
  • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सरकार का फोकस : केदार कश्यप

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.