Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

औषधीय खेती से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर, धमतरी में 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण

July 29, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई ताकत, जांजगीर-चांपा में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

July 29, 2026

सिंचाई परियोजनाओं को नया स्वरूप देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कहा- टिकाऊ, व्यवहारिक और जल संरक्षण आधारित हों योजनाएं

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जनभागीदारी से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, जीवन दीप समितियां निभाएंगी अहम भूमिका: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर

जनभागीदारी से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, जीवन दीप समितियां निभाएंगी अहम भूमिका: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Author AuthorBy Author AuthorJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चाँदनी बिहारपुर में जीवन दीप समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पारदर्शी प्रबंधन पर दिया जोर

panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि अस्पतालों को केवल उपचार केंद्र नहीं, बल्कि जनविश्वास का मजबूत आधार बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जीवन दीप समितियों में जनभागीदारी बढ़ाकर स्वास्थ्य संस्थानों को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया।
सूरजपुर जिले के चाँदनी बिहारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित जीवन दीप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समिति के एजेंडानुसार विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में समिति के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य (चिरायु) कार्यक्रम की समन्वय समिति के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को प्रदान की गई स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कैटेगरीवार बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, फॉलोअप तथा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए गए।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जीवन दीप समिति का गठन अस्पताल प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि समिति नियमानुसार वार्षिक बजट एवं आय-व्यय पत्रक तैयार कर सामान्य सभा से अनुमोदन प्राप्त करे, ताकि वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बीमा क्लेम की शत-प्रतिशत वसूली, अस्पताल भूमि के समुचित प्रबंधन, मेडिकल अपशिष्ट के सुरक्षित निष्पादन तथा एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं, नियमित उपचार तथा ब्लड बैंक जैसी आवश्यक सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने समिति के सदस्यों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा अस्पताल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने संबंधी विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई।
अंत में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही जीवन दीप समिति अपने उद्देश्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त कर सकेगी और प्रदेश में बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

औषधीय खेती से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर, धमतरी में 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण

July 29, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई ताकत, जांजगीर-चांपा में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

July 29, 2026

सिंचाई परियोजनाओं को नया स्वरूप देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कहा- टिकाऊ, व्यवहारिक और जल संरक्षण आधारित हों योजनाएं

July 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • औषधीय खेती से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर, धमतरी में 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई ताकत, जांजगीर-चांपा में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
  • सिंचाई परियोजनाओं को नया स्वरूप देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कहा- टिकाऊ, व्यवहारिक और जल संरक्षण आधारित हों योजनाएं
  • कुपोषण के खिलाफ महासमुंद बना मिसाल: दो वर्षों में 357 गंभीर कुपोषित बच्चों को मिला नया जीवन, पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही मुस्कान
  • गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, शिक्षा और संस्कार से होता है समाज का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.