Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लगातार बारिश से उफान पर महानदी, वर्षों बाद बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर जलमग्न; सिकासेर बांध से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर

July 30, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर बिजली कंपनी की सफाई, जानिए क्यों बढ़ रहा है बिजली बिल और क्या है पूरी सच्चाई

July 30, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मत्स्य क्रांति की नई पहल, अमारू बनेगा फिश प्रोडक्शन क्लस्टर

July 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट
रायपुर

धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट

Author AuthorBy Author AuthorJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से कल, 30 जुलाई को धमतरी स्थित मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं शाला गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की जाएगी। ​सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन के लिए निःशुल्क साइकिलें सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।

​वृक्षारोपण से शुरुआत, आत्मीय स्वागत के साथ बटेंगी सामग्री

​प्रवेशोत्सव का शुभारंभ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद स्कूल की चौखट पर कदम रख रहे नवप्रवेशी नन्हें-मुन्नों का तिलक लगाकर और आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया जाएगा। ​इस दौरान बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई सौगातें दी जाएंगी। इसी तरह विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी सुविधानुसार सहायक उपकरण/सामग्री वितरित होगी।

​प्रतिभाओं का सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ‘न्योता भोज’

​कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

बच्चों के लिए विशेष रूप न्योता भोज का आयोजन

​बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘न्योता भोज’ उनके नए स्कूली जीवन को यादगार बनाएगा। इससे बच्चों के भीतर विद्यालय के प्रति अपनत्व, उल्लास और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी सम्पादकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

​हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का संकल्प

​शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे का गरिमापूर्ण स्वागत करना, समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्कूलों में तनावमुक्त व आनंददायी माहौल तैयार करना है। यह आयोजन राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य हर बच्चे के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखना है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

लगातार बारिश से उफान पर महानदी, वर्षों बाद बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर जलमग्न; सिकासेर बांध से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर

July 30, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर बिजली कंपनी की सफाई, जानिए क्यों बढ़ रहा है बिजली बिल और क्या है पूरी सच्चाई

July 30, 2026

शासन के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार, 15 दिनों में लगभग 30 हजार रुपए की आय अर्जित

July 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • लगातार बारिश से उफान पर महानदी, वर्षों बाद बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर जलमग्न; सिकासेर बांध से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर
  • स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर बिजली कंपनी की सफाई, जानिए क्यों बढ़ रहा है बिजली बिल और क्या है पूरी सच्चाई
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मत्स्य क्रांति की नई पहल, अमारू बनेगा फिश प्रोडक्शन क्लस्टर
  • धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट
  • शासन के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार, 15 दिनों में लगभग 30 हजार रुपए की आय अर्जित

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.