panchayattantra24.-रायपुर / दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा लगातार अहम बैठकों और मुलाकातों से चर्चा में है। नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का कुशलक्षेम भी जाना। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संसद भवन परिसर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं और लंबित रेल लाइनों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे।एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
