Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां

August 1, 2026

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से बदल रही किसानों की तस्वीर, उन्नत मक्का बीज से बढ़ेगा उत्पादन और आय

August 1, 2026

शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
रायपुर

शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

Author AuthorBy Author AuthorAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प, 20 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को दिलाई 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे

panchayattantra24.-रायपुर। शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजनस्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोदरीपारा, चिरमिरी में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को किताबें एवं परिचय पत्र भी प्रदान किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और उमंग देखने को मिली।
मिशन 100 के तहत विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता एवं बेहतर परीक्षा परिणाम पर विशेष जोर दिया गया। ‘मिशन 100’ के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने की शपथ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया। मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पालकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए पूरी लगन से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
20 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल
कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण किया गया। मंत्री श्री जायसवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, जिला शिक्षा अधिकारी रविकान्त यादव एवं विद्यालय के प्राचार्य बलविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चिरमिरी नगर पालिक निगम के पार्षद, एल्डरमेन, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के साथ साइकिल वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम ने शिक्षा, बालिका प्रोत्साहन एवं पर्यावरण संरक्षण के तीन महत्वपूर्ण संदेशों को एक साथ जन-जन तक पहुंचाया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां

August 1, 2026

प्रेमचंद की जयंती पर भाषा की शुचिता पर राष्ट्रीय विमर्श, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनी ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’

August 1, 2026

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से बदल रही किसानों की तस्वीर, उन्नत मक्का बीज से बढ़ेगा उत्पादन और आय
  • शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
  • प्रेमचंद की जयंती पर भाषा की शुचिता पर राष्ट्रीय विमर्श, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनी ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’
  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.