Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के जेवर ठगे, ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के घेरे में

August 6, 2026

अब जनता भी बनेगी बीमारी की पहली प्रहरी: संदिग्ध रोग प्रकोप की सूचना सीधे केंद्र सरकार तक भेजें, समय रहते होगी कार्रवाई

August 6, 2026

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल और रोजगार का संबल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से CSR के जरिए खुलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जीपीएम के जैविक उत्पादों ने बायोफैच इंडिया-2026 में बिखेरा दम, विष्णुभोग चावल और केवची का शहद बना राष्ट्रीय आकर्षण
बिलासपुर

जीपीएम के जैविक उत्पादों ने बायोफैच इंडिया-2026 में बिखेरा दम, विष्णुभोग चावल और केवची का शहद बना राष्ट्रीय आकर्षण

Author AuthorBy Author AuthorAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित जैविक उद्योग व्यापार मेला एवं सम्मेलन में विष्णुभोग राइस और केवची के जंगलों का शहद आकर्षण का केंद्र

panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नई दिल्ली में आयोजित देश के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित जैविक उद्योग व्यापार मेला एवं सम्मेलन बायोफैच इंडिया 2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित जैविक अरपा बिहान विष्णुभोग राइस तथा केवची के जंगलों से संग्रहित प्राकृतिक शहद का राष्ट्रीय स्टॉल में प्रदर्शन किया गया। इस उपलब्धि से जिले के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। कलेक्टर  विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मुकेश रावटे के निर्देशन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठन द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक उत्पाद लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।
सम्मेलन में राज्य स्तर से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक  राजन सोनी, जिले से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अभिषेक जायसवाल तथा तिपान एफपीओ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जितेन्द्र खैरवार ने सहभागिता कर जिले के उत्पादों का प्रभावी प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार किया। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) आधारित पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने वाला प्रमुख मंच है, जिसमें देश-विदेश के खरीदार, निर्यातक एवं उद्योग प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इससे जिले के जैविक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध होने के साथ-साथ वैश्विक पहचान मिलने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
जिला मिशन प्रबंधक  दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि आगामी समय में जिले में जैविक विष्णुभोग धान एवं शहद के साथ-साथ सूरन, कटहल एवं अन्य जैविक सब्जियों के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में महिला स्वसहायता समूह आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच समूहों के उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं का उत्साहवर्धन एवं आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के जेवर ठगे, ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के घेरे में

August 6, 2026

मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी का खुलासा: कर्ज चुकाने के लिए बनाया गैंग, जमीन में गाड़े थे सोने-चांदी के जेवर, नाबालिग सहित 4 आरोपी पकड़े गए

August 5, 2026

मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त निगरानी, वनांचल क्षेत्रों में बढ़ाया सर्विलांस, समय पर जांच और उपचार पर विशेष जोर

August 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के जेवर ठगे, ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के घेरे में
  • अब जनता भी बनेगी बीमारी की पहली प्रहरी: संदिग्ध रोग प्रकोप की सूचना सीधे केंद्र सरकार तक भेजें, समय रहते होगी कार्रवाई
  • बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल और रोजगार का संबल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से CSR के जरिए खुलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता
  • रात के अंधेरे में ट्रकों से डीजल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रायगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
  • जीपीएम के जैविक उत्पादों ने बायोफैच इंडिया-2026 में बिखेरा दम, विष्णुभोग चावल और केवची का शहद बना राष्ट्रीय आकर्षण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.