Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 872.8 मिमी, सरगुजा में महज 304.5 मिमी वर्षा

August 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ा सौर ऊर्जा का उजियारा, 36 हजार से अधिक घरों की छतों पर पहुंचा सूर्य घर

August 7, 2026

धान से हटकर अदरक की खेती ने बदली किसान की किस्मत, पौन एकड़ में लाखों की कमाई

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, August 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा

Author AuthorBy Author AuthorAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

panchayattantra24.-मुंगेली। भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश में डिजिटल विकास, सुशासन और कौशल संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।
केशरवानी ने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में 500 करोड़ रुपये की लागत से संचालित होने वाला यह मिशन प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक तकनीक की पहुँच सुनिश्चित करेगा। इसके तहत राज्यभर में 100 अत्याधुनिक एआई डेटा लैब स्थापित की जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जाएंगे तथा 300 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख शासकीय कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा शासन-प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए 50 से अधिक एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। यह मिशन युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने तथा प्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केशरवानी ने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस तकनीकी विकास के क्षेत्र में ठोस कार्य नहीं कर सकी, जबकि विष्णुदेव साय सरकार आधुनिक तकनीक को जनहित और सुशासन से जोड़ते हुए प्रभावी परिणाम दे रही है।
केशरवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के अनुरूप यह पहल छत्तीसगढ़ को नवाचार, डिजिटल उत्कृष्टता और भविष्य की तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

August 7, 2026

बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ता खतरा: बैगा महिला की सिम्स में मौत, औरापानी में पीएफ मलेरिया के मामले बढ़े

August 7, 2026

सूरज की रोशनी से बदली जिंदगी: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने लखन लाल कश्यप का बिजली बिल किया शून्य, हर महीने हजारों रुपये की बचत

August 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 872.8 मिमी, सरगुजा में महज 304.5 मिमी वर्षा
  • छत्तीसगढ़ में बढ़ा सौर ऊर्जा का उजियारा, 36 हजार से अधिक घरों की छतों पर पहुंचा सूर्य घर
  • धान से हटकर अदरक की खेती ने बदली किसान की किस्मत, पौन एकड़ में लाखों की कमाई
  • छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा
  • कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.