Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टोरेट पहुंचकर हटाने की मांग

August 8, 2026

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

August 8, 2026

खेत में निकला मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को दी सूचना, रेस्क्यू टीम पहुंची

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, अजय चंद्राकर का दावा- अरुण पन्नालाल की भूमिका की हो उच्चस्तरीय जांच
रायपुर

धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, अजय चंद्राकर का दावा- अरुण पन्नालाल की भूमिका की हो उच्चस्तरीय जांच

Author AuthorBy Author AuthorAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का अरुण पन्नालाल सरगना है, जिसकी पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिए.
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि अरुण पन्नालाल खुद कब धर्मांतरित हुए? कितने संस्थाओं से उन्हें पैसे मिले? इसका उपयोग कहां हुआ? आजीविका कैसे चल रही है? ऐसे सारे विषय में प्रशासन को जांच करना चाहिए. विदेशी फंडिंग के यहां के सरगना हैं पन्नालाल. मैं मांग करता हूं कि इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच की जाए.
बजरंग दल और आरएसएस के लोग बिगाड़ रहे माहौल
वहीं अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बजरंग दल और आरएसएस के लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस इसकी निंदा करती है. सरकार के लोगों को इस पर आत्म अवलोकन करना चाहिए. धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर लोगों को उकसाकर कार्रवाई कर रहे हैं, हिंदुस्तान सभी लोगों का है, यहां संत महात्माओं का आदर है.
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की रैंकिंग पर वार-पलटवार
ट्रेनिंग के बाद अब कांग्रेस जिलाध्यक्षों को पार्टी हाईकमान के रैंकिंग देने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी के पास अभी समय नहीं हैं. वो सोशल मीडिया में पेट्रोलियम गाड़ी का ढक्कन खोलने, बंद करने में व्यस्त हैं, ऐसे में रैंकिंग के लिए समय कहां होगा.
उन्होंने कहा कि रैंकिंग की बात फर्जी समाचार है, ऐसा मुझे लगता है. दरअसल, कांग्रेस के पास ना कार्यकम है, ना उद्देश्य है, और ना ही विजन है. किसी तरह से अपने चले आ रहे कैडर को व्यस्त रखना है. तो उठक-बैठक कराते रहते हैं, और कुछ नहीं है.
अजय चंद्राकर की आंखों में चाटुकारिता की पट्टी
अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में दूध में मक्खी की तरह निकाले दिए गए हैं अजय चंद्राकर. वे उललू-जुलूल बात करते हैं. E20 पेट्रोल का मुद्दा आमजनता की समस्या है. अजय चंद्राकर को ये खराब लग रहा है, क्योंकि उनके आंखों में चाटुकारिता की पट्टी बांधी है. सत्ता में रहने के कारण भाजपा को कैडर बेस पार्टी बोली जाती रही है, पर उनमें कैडर ही नहीं बचा है.
कमिश्नरेट पर सांसद के सुझाव से नहीं इत्तेफाक
रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने को लेकर सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल के पत्र को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने जो पत्र लिखा है, वह मैने भी पढ़ा है. नई व्यवस्था को सेट होने में टाइम लगेगा. रायपुर को टुकड़ों में नहीं बांटना चाहिए. कमिश्नर प्रणाली के अंतर्गत पूरे शहर को रखना चाहिए.
सरकार की विफलता की उपज है कमिश्नर प्रणाली
कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर बृजमोहन अग्रवाल की चिट्ठी पर अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि कमिश्नर प्रणाली राज्य सरकार की विफलता की उपज है. कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद अपराध बढ़े हैं. पुलिस ने एफआईआर लिखना बंद कर दिया है. कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद अपराधों में अंकुश नहीं लगा है, कांग्रेस दोनों ही नेताओं से सहमत है. कमिश्नरेट लागू होने से सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

August 8, 2026

रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: नो-पार्किंग से लेकर अवैध वेंडिंग तक 3,805 पर कार्रवाई, 20 लाख से अधिक जुर्माना

August 8, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को दी शुभकामनाएं

August 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टोरेट पहुंचकर हटाने की मांग
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
  • खेत में निकला मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को दी सूचना, रेस्क्यू टीम पहुंची
  • धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, अजय चंद्राकर का दावा- अरुण पन्नालाल की भूमिका की हो उच्चस्तरीय जांच
  • रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: नो-पार्किंग से लेकर अवैध वेंडिंग तक 3,805 पर कार्रवाई, 20 लाख से अधिक जुर्माना

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.