Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहीद परिवार का किया सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश

August 12, 2026

किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम : मुख्यमंत्री

August 12, 2026

हरेली पर अरुण साव ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी अच्छी बारिश

August 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 12
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हरेली पर बालोद में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम- ड्रोन दीदियों ने आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन की पूजा कर चढ़ाया गुड़-चीला और नारियल का भोग
रायपुर

हरेली पर बालोद में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम- ड्रोन दीदियों ने आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन की पूजा कर चढ़ाया गुड़-चीला और नारियल का भोग

Author AuthorBy Author AuthorAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति और आधुनिक कृषि तकनीक का अनूठा संगम इस बार हरेली तिहार पर बालोद जिले में देखने को मिला। सावन अमावस्या के पावन अवसर पर जहां किसानों ने अपनी परंपरा के अनुरूप हल, नांगर, कुदाली और फावड़े जैसे कृषि औजारों की पूजा कर अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की, वहीं जिले की ड्रोन दीदियों ने आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन का धूप-दीप से पूजन कर उस पर पारंपरिक गुड़-चीला और नारियल का भोग अर्पित किया। इस अनूठे आयोजन ने हरेली की सदियों पुरानी परंपरा को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ते हुए बदलते छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर प्रस्तुत की।
परंपरागत कृषि औजारों के साथ ड्रोन भी बना किसान का साथी
शासन की ड्रोन दीदी योजना के तहत प्रशिक्षित बालोद जिले की श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती चित्ररेखा साहू और सुश्री रूचि साहू ने हरेली के अवसर पर ड्रोन की पूजा कर कृषि में तकनीकी बदलाव को नई पहचान दी। ड्रोन दीदी भुनेश्वरी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति कृषि औजारों के सम्मान की परंपरा सिखाती है। आज के दौर में ड्रोन भी किसानों का आधुनिक साथी बन चुका है, जो फसलों में नैनो उर्वरक और कृषि दवाइयों का छिड़काव कम समय में कर सकता है।

ड्रोन तकनीक से आसान हो रही खेती
ड्रोन दीदी चित्ररेखा साहू ने बताया कि ड्रोन तकनीक ने कृषि कार्यों को अधिक आसान और प्रभावी बनाया है। हरेली के अवसर पर उन्होंने जिले के अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का संकल्प लिया। वहीं सुश्री रूचि साहू ने कहा कि उनका सपना है कि बालोद के हर खेत तक ड्रोन पहुंचे। इससे किसानों की मेहनत और लागत कम हो, कृषि कार्य समय पर पूरे हों और किसानों का जीवन अधिक सुगम बने।

महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आसमान
ड्रोन दीदियों ने अपनी सफलता और आत्मनिर्भरता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी योजना ने महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अब कृषि क्षेत्र में नई भूमिका निभा रही हैं और अपनी आय का साधन भी विकसित कर रही हैं।

हरेली पर आधुनिक खेती को आगे बढ़ाने का संकल्प
हरेली पर ड्रोन की पूजा का यह दृश्य केवल एक अनूठी पहल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक भी है। एक ओर जहां किसान अपनी परंपरा और कृषि संस्कृति को जीवंत रखे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आधुनिक कृषि तकनीक को गांव-गांव और खेत-खेत तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। हरेली का यह आयोजन परंपरा के सम्मान और तकनीक के स्वागत का सुंदर संदेश दे गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहीद परिवार का किया सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश

August 12, 2026

किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम : मुख्यमंत्री

August 12, 2026

हरेली पर अरुण साव ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी अच्छी बारिश

August 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहीद परिवार का किया सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश
  • किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम : मुख्यमंत्री
  • हरेली पर अरुण साव ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी अच्छी बारिश
  • नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, कर्रेगुट्टा में फहरेगा तिरंगा
  • हरेली पर बालोद में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम- ड्रोन दीदियों ने आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन की पूजा कर चढ़ाया गुड़-चीला और नारियल का भोग

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.