panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित साई ड्रीम्स सोसाइटी की तरफ से आज ‘सावन क्वींस 2026’ सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम उन महिलाओं को समर्पित था, जिन्हें घर की जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर निकलने का बहुत कम अवसर मिल पाता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ग्रीन कोड’ थीम रही। इस थीम पर दर्जनों प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आकर्षक वेशभूषा धारण कर सावन के रंग को और भी खूबसूरत बना दिया। हरे रंग की साड़ियों, सूट और गहनों में महिलाएं सावन की रानी नजर आईं।
महोत्सव में महिलाओं ने गीत, नृत्य, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई महिलाओं ने पहली बार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई और तालियां बटोरीं।
साई ड्रीम्स सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास देना, उन्हें एक मंच प्रदान करना और त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा करना है। आयोजकों ने कहा “हम चाहते हैं कि हर महिला को अपनी खुशी और अपनी पहचान के लिए समय मिले। सावन क्वींस के जरिए हम उसी प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं।” कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और विजेताओं को ‘सावन क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया।
इस कार्यक्रम की आयोजक शैली राय जाधव ने बताया कि साई ड्रीम्स सोसाइटी की तरफ से आज ‘सावन क्वींस 2026’ सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस साल भी उन महिलाओं के लिए करवा रहे हैं, जिन्हें घर से नहीं निकलने या बहुत कम निकलने का मौका मिलता है। इस कार्यक्रम में दर्जनों प्रतिभागियों ने ग्रीन कोड पर वेशभूषा धारण की है। इस आयोजन में कई प्रस्तुतियां भी दी गई हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
