Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता पर जोर, कांकेर में भालू के हमलों को रोकने बनेगी विशेष कार्ययोजना-मंत्री केदार कश्यप

August 26, 2026

छात्रावासों में सुविधाओं की गुणवत्ता पर मंत्री नेताम की सीधी नजर, महासमुंद में छात्राओं से संवाद कर जानी पढ़ाई और करियर की स्थिति

August 26, 2026

छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता पर जोर, कांकेर में भालू के हमलों को रोकने बनेगी विशेष कार्ययोजना-मंत्री केदार कश्यप
रायपुर

तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता पर जोर, कांकेर में भालू के हमलों को रोकने बनेगी विशेष कार्ययोजना-मंत्री केदार कश्यप

Author AuthorBy Author AuthorAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति (आईडीसी) की 322वीं बैठक आयोजित हुई। यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्री कश्यप के निवास/कार्यालय में आयोजित थी। बैठक में वर्ष 2026 में संग्रहित एवं गोदामीकृत तेंदूपत्तों के विक्रय के लिए द्वितीय चरण की कार्यवाही तथा वर्ष 2025 सीजन के क्रेता करारनामा समाप्त तेंदूपत्ता लॉट के विक्रय के लिए प्राप्त निविदाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वन बल प्रमुख अरूण कुमार पाण्डेय, एमडी वनोपज संघ श्रीमती संजीता गुप्ता, प्रभारी अपर प्रधान वन संरक्षक एस. जगदीसन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी ओ.पी. यादव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक माथेश्वरन व्ही. कार्यकारी निदेशक वन एस.वेंकटचलम् सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में तेंदूपत्ता व्यापार, क्रेताओं की नियुक्ति, वनोपजों की बिक्री और वन्यजीवों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री कश्यप ने वनवासियों के आर्थिक हितों के साथ उनकी सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वनवासियों का हित और सुरक्षा सर्वाेपरि
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वनवासियों के आर्थिक सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता और समयबद्ध निर्णयों से संग्राहकों को लाभ मिलेगा। वहीं, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
तेंदूपत्ता के 40 लॉट के लिए 15 खरीदार नियुक्त
बैठक में वर्ष 2026 सीजन में संग्रहित और भंडारित तेंदूपत्ता लॉटों के विक्रय की समीक्षा की गई। 4 अगस्त 2026 को हुई द्वितीय चक्र की ऑनलाइन ई-निविदा के आधार पर 40 लॉट के लिए 15 खरीदारों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
इसी तरह वर्ष 2025 सीजन के अनुबंध समाप्त तेंदूपत्ता लॉटों के लिए द्वितीय चक्र की ई-निविदा के माध्यम से 6 लॉट के लिए 3 खरीदारों को नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं। इस प्रक्रिया से तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता और समयबद्धता को बढ़ावा मिलेगा।
पिछली बैठक के निर्णयों की हुई समीक्षा
बैठक में समिति की 321वीं बैठक में लघु वनोपज संघ से संबंधित लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी लेने के साथ प्रगति की सराहना की गई।
कांकेर में भालू के हमलों को रोकने बनेगी विशेष कार्ययोजना
बैठक में कांकेर जिले और आसपास के वन क्षेत्रों में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों की सुरक्षा का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। मानव-वन्यजीव संघर्ष और जनहानि को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
भालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में वन विभाग को लगातार निगरानी रखने और ग्रामीणों को समय पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, ग्रामीणों और वनवासियों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया, ताकि लोग वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
तेंदूपत्ता से आर्थिक मजबूती, सुरक्षा से बढ़ेगा भरोसा
राज्य सरकार की प्राथमिकता वनवासियों को उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाने के साथ ही वन क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। तेंदूपत्ता सहित लघु वनोपज के व्यापार में पारदर्शी व्यवस्था से संग्राहकों के आर्थिक हित मजबूत होंगे, वहीं मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयास ग्रामीणों के जीवन में सुरक्षा और भरोसा बढ़ाएंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

August 26, 2026

अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

August 26, 2026

जातीय जनगणना पर सियासत तेज, सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी से पूछा—‘पहले अपनी जाति बताएं’

August 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता पर जोर, कांकेर में भालू के हमलों को रोकने बनेगी विशेष कार्ययोजना-मंत्री केदार कश्यप
  • छात्रावासों में सुविधाओं की गुणवत्ता पर मंत्री नेताम की सीधी नजर, महासमुंद में छात्राओं से संवाद कर जानी पढ़ाई और करियर की स्थिति
  • छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
  • अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान
  • जातीय जनगणना पर सियासत तेज, सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी से पूछा—‘पहले अपनी जाति बताएं’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.