Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज

August 31, 2026

झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद भी फैसला नहीं, NIA कोर्ट ने फिर बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय

August 31, 2026

नमो ड्रोन दीदी योजना ने खोले रोजगार के नए द्वार, खेतों में ड्रोन उड़ा रही सीमा वर्मा

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज
बिलासपुर

बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज

Author AuthorBy Author AuthorAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ शुरू करते हुए 16 लोगों को हिरासत में लिया और अब मामले में दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
अपराध क्रमांक 488/2026 में 8 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 488/2026 के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी खपरगंज, तालापारा, जूनी लाइन और सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें मौला बक्स उर्फ जुब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी और मो. जुनैद शामिल हैं।
अपराध क्रमांक 489/2026 में 3 गिरफ्तार
वहीं, अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु और छत्रपाल साहू के रूप में हुई है। इनमें राजू यादव और राकेश यादव कुंदरापारा के रहने वाले हैं, जबकि छत्रपाल साहू डबरीपारा निवासी है।
8 वाहन और दुकान में तोड़फोड़
बवाल के दौरान तोड़फोड़ की भी घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक 8 वाहनों और एक दुकान को नुकसान पहुंचाया गया। इनमें 6 चार पहिया वाहन, एक ई-रिक्शा और बाइक शामिल हैं। पथराव के कारण एक मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए थे।
पथराव में 9 पुलिसकर्मी घायल
स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिसकर्मी भी पथराव की चपेट में आए। घटना में तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। टीआई के सिर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया।
खपरगंज समेत आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद खपरगंज, तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थानीय पुलिस बल के अलावा दूसरे जिलों से करीब 350 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया। इलाके में लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग की जा रही है।
एहतियात के तौर पर क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।
ड्रोन और CCTV से जारी है पहचान
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ड्रोन से भी इलाके की निगरानी और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
न्यायधानी में बवाल पर बड़ी कार्रवाई: 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR, ड्रोन से होगी पहचान

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

तबादले के बाद PRO का पद खाली, डिप्टी CM अरुण साव से मिले पत्रकार, सहायक संचालक सुजीत सिंह को मुंगेली में यथावत रखने की मांग

August 27, 2026

अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटियों को भी नौकरी का अधिकार

August 26, 2026

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज
  • झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद भी फैसला नहीं, NIA कोर्ट ने फिर बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय
  • नमो ड्रोन दीदी योजना ने खोले रोजगार के नए द्वार, खेतों में ड्रोन उड़ा रही सीमा वर्मा
  • छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सेना भर्ती का बड़ा मौका, अक्टूबर में सागर में होगी रैली
  • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से 11 महिलाओं ने कमाए 2.50 लाख रुपये

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.