panchayattantra24.-रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण में मई, जून एवं जुलाई 2026 की तिमाही में छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही जुलाई माह में भी विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को निरंतर बनाए रखा है। इस उपलब्धि पर विभाग को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग तथा समयबद्ध नस्ती निराकरण का परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से इसी ऊर्जा और समन्वय के साथ आगे भी कार्य करते हुए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं जवाबदेही को और मजबूत करने तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
