Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा संकल्प अभियान को लेकर BJP की मैराथन बैठक, वीडी शर्मा ने संभाली कमान

September 9, 2026

पर्यटन को विकास का इंजन बना रही साय सरकार, गांवों से विरासत स्थलों तक रोजगार और उद्यमिता का नया मॉडल

September 9, 2026

DRI का देशव्यापी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 740 किलो के करीब गांजा-चरस जब्त, 13 गिरफ्तार; रायपुर में दो ऑपरेशन में 500 किलो गांजा पकड़ा

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » DRI का देशव्यापी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 740 किलो के करीब गांजा-चरस जब्त, 13 गिरफ्तार; रायपुर में दो ऑपरेशन में 500 किलो गांजा पकड़ा
रायपुर

DRI का देशव्यापी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 740 किलो के करीब गांजा-चरस जब्त, 13 गिरफ्तार; रायपुर में दो ऑपरेशन में 500 किलो गांजा पकड़ा

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर/नई दिल्ली। नशे के खिलाफ DRI ने देशभर में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब, तेलगांना समेत कर्नाटका में चलाए गए ऑपरेशन में कुल 709.6 किलोग्राम गांजा, 24.5 किलोग्राम हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजा और 5 किलोग्राम चरस जब्त किया गया है। इस ऑपरेशन में NDPS अधिनियम, 1985 के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं DRI का 01 अधिकारी घायल हुआ है।
रायपुर में करीब 500 किलो गांजा जब्त
रायपुर में DRI ने 8 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने पुराने धमतरी रोड के पास विशाखापट्टनम से आ रहे दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली। ट्रकों के लोडिंग क्षेत्र में रखी 10 बोरियों के भीतर छिपाए गए 61 पैकेट मिले। जांच में इनमें गांजा होने की पुष्टि हुई। दोनों ट्रकों से कुल 375.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 26 अगस्त 2026 को भी DRI ने रायपुर के पास एक ट्रक को रोककर उसमें छिपाया गया करीब 124 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
पटना में DRI टीम पर हमला, 140.5 किलो गांजा बरामद
बिहार के पटना में 5-6 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने पीछा कर औरंगाबाद-पटना हाईवे पर एक ट्रक को रोका। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों पर हमला किया गया, जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक की तलाशी में ड्राइवर के केबिन के पीछे एक गुप्त केबिन मिला। इसमें छिपाकर रखे 90 पैकेटों में 140.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ट्रक समेत गांजा जब्त कर लिया गया है।
लुधियाना में कार की फ्लोर कैविटी से 69 किलो गांजा जब्त
पंजाब के लुधियाना में 1-2 सितंबर को DRI ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार के फर्श में विशेष रूप से बनाई गई कैविटी में 67 पैकेटों में 69 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 5 किलो चरस बरामद
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 3 सितंबर को अमरनाथ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान करीब 5 किलोग्राम चरस (हशीश) बरामद हुई। DRI के मुताबिक, दो यात्रियों ने चरस को जांघों पर घुटने के कवर की तरह बांधकर और साड़ियों के भीतर छिपाकर रखा था। जांच में सामने आया कि चरस को नेपाल से तस्करी कर भारत लाया गया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेश से हाइड्रोपोनिक गांजा लाने वाले तीन यात्री गिरफ्तार
हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी DRI ने पिछले 15 दिनों में तीन अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई की। हनोई (वियतनाम) और बैंकॉक (थाईलैंड) से पहुंचे तीन यात्रियों के पास से कुल 24.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। DRI ने कहा कि इन अभियानों से सड़क, रेल और हवाई मार्गों के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए उसकी खुफिया आधारित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान को लेकर BJP की मैराथन बैठक, वीडी शर्मा ने संभाली कमान

September 9, 2026

पर्यटन को विकास का इंजन बना रही साय सरकार, गांवों से विरासत स्थलों तक रोजगार और उद्यमिता का नया मॉडल

September 9, 2026

छत्तीसगढ़ को निर्यात हब बनाने की तैयारी तेज, 2026-30 की नई नीति को कैबिनेट की मंजूरी

September 9, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान को लेकर BJP की मैराथन बैठक, वीडी शर्मा ने संभाली कमान
  • पर्यटन को विकास का इंजन बना रही साय सरकार, गांवों से विरासत स्थलों तक रोजगार और उद्यमिता का नया मॉडल
  • DRI का देशव्यापी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 740 किलो के करीब गांजा-चरस जब्त, 13 गिरफ्तार; रायपुर में दो ऑपरेशन में 500 किलो गांजा पकड़ा
  • छत्तीसगढ़ को निर्यात हब बनाने की तैयारी तेज, 2026-30 की नई नीति को कैबिनेट की मंजूरी
  • साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कई नीतिगत फैसलों पर टिकी नजर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.