Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक चमका कोंडागांव का नाम, शिक्षक विनायक कोहली बने राष्ट्रीय ‘बेस्ट टीचर’

September 10, 2026

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”

September 10, 2026

रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन
रायपुर

रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के सुचारू और सतत संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईटीएमएस के संचालन, रखरखाव, वित्तीय दायित्वों और तकनीकी उन्नयन सहित इसके भविष्य में विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आईटीएमएस से जुड़े लंबित वित्तीय दायित्वों की समीक्षा के साथ सिस्टम के नियमित संचालन एवं रखरखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आईटीएमएस के प्रभावी संचालन के लिए वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और दीर्घकालिक योजना तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कैमरों और तकनीकी संसाधनों के उन्नयन पर जोर
बैठक में आईटीएमएस के अंतर्गत लगाए गए उपकरणों, कैमरों, सर्वर और सॉफ्टवेयर को समयानुकूल अपग्रेड करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप सिस्टम को आधुनिक बनाने की आवश्यकता बताई, ताकि यातायात प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
नई सड़कों और जंक्शनों तक होगा विस्तार
आईटीएमएस को रायपुर की नई सड़कों, प्रमुख कॉरिडोर और जंक्शनों तक विस्तारित करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इसके लिए आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय संसाधनों का आकलन कर चरणबद्ध तरीके से विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार किया गया।
बैठक में आईटीएमएस के संचालन, रखरखाव, तकनीकी उन्नयन और भविष्य के विस्तार के लिए दीर्घकालिक वित्तीय रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी।
बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, एडीजीपी दीपांशु काबरा, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार, रायपुर कलेक्टर  गौरव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक चमका कोंडागांव का नाम, शिक्षक विनायक कोहली बने राष्ट्रीय ‘बेस्ट टीचर’

September 10, 2026

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”

September 10, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाया बैगा आवासीय विद्यालय, 5.38 लाख की लागत से दूर हुआ वर्षों का अंधेरा

September 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक चमका कोंडागांव का नाम, शिक्षक विनायक कोहली बने राष्ट्रीय ‘बेस्ट टीचर’
  • विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”
  • रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन
  • सौर ऊर्जा से जगमगाया बैगा आवासीय विद्यालय, 5.38 लाख की लागत से दूर हुआ वर्षों का अंधेरा
  • कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली गौ सेवकों एवं अधिकारियों की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.