Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर, फिर भी सड़क से दूर गुमियाबेड़ा

September 25, 2026

राजनांदगांव में बारिश ने बदली गणेश झांकी की तारीख, रायपुर में भी 27 सितंबर की जगह 28 को निकल सकती है झांकी

September 25, 2026

गांव की जरूरतों से बनेगी विकास की रूपरेखा, प्रदेशभर में वीजीपीपी तैयार करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राजनांदगांव में बारिश ने बदली गणेश झांकी की तारीख, रायपुर में भी 27 सितंबर की जगह 28 को निकल सकती है झांकी
रायपुर

राजनांदगांव में बारिश ने बदली गणेश झांकी की तारीख, रायपुर में भी 27 सितंबर की जगह 28 को निकल सकती है झांकी

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Lavc57.107.100
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। अनंत चतुर्दशी के साथ आज गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा. राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं की विदाई को लेकर भव्य तैयारियां की गई है. प्रतिवर्ष की इस बार भी बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोगों के रायपुर आने की उम्मीद है. इस बीच गणेश विसर्जन झांकी निकलने की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. यानी अब रायपुर में रविवार (27 सितंबर) को निकलने वाली झांकी सोमवार को निकल सकती है.
दरअसल, प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदलने से बारिश का दौर जारी है, जिसने गणेश समितियों की चिंता बढ़ा दी है. अब तक प्रशासन ने रविवार यानी 27 सितंबर की तारीख को गणेश विसर्जन झांकियों के लिए तय किया था. वहीं राजनांदगांव में 25 सितंबर को झांकियां निकलनी थी. हालांकि बारिश को देखते हुए राजनांदगांव के 35 झांकियां समिति ने सर्वसम्मति से बारिश के कारण 26 सितंबर को झांकी निकलाने का फैसला किया. इस दौरान झांकी समिति अध्यक्ष और एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
रायपुर में कब निकलेगी झांकी?
राजधानी रायपुर में झांकी निकलने की तारीख में बदलाव हो सकता है. रविवार की जगह अब सोमवार को गणेश प्रतिमाएं जुलूस के रूप में विसर्जन घाटों तक पहुंच सकती है. इसके लिए प्रशासन और गणेश समिति के बीच बैठक जल्द होगी. इसमें सभी समितियों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
राजनांदगांव में 26 सितंबर को निकलेगी झांकियां
राजनांदगाँव जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया की आज शुक्रवार को राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झाँकियाँ निकाला जाना था. लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए झांकियां समितियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से कल शनिवार को झाँकी निकालने का निर्णय लिया गया है.
रायपुर गणेश समितियों के साथ पुलिस की बैठक
रायपुर कमिश्नरेट मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले में गणेश झाँकी विसर्जन की तिथि परिवर्तन की सूचना प्राप्त हुई है. रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है. रायपुर में प्रशासन को तिथि परिवर्तन की सूचना अभी नहीं है. गणेश झांकी समितियों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गांव की जरूरतों से बनेगी विकास की रूपरेखा, प्रदेशभर में वीजीपीपी तैयार करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

September 25, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: नदियां उफान पर, गंगरेल के 10 गेट खुले; CM साय ने कलेक्टरों को किया अलर्ट

September 25, 2026

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर देशभर में गूंजा राष्ट्रस्वर, CM साय बोले- बच्चों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य

September 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर, फिर भी सड़क से दूर गुमियाबेड़ा
  • राजनांदगांव में बारिश ने बदली गणेश झांकी की तारीख, रायपुर में भी 27 सितंबर की जगह 28 को निकल सकती है झांकी
  • गांव की जरूरतों से बनेगी विकास की रूपरेखा, प्रदेशभर में वीजीपीपी तैयार करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: नदियां उफान पर, गंगरेल के 10 गेट खुले; CM साय ने कलेक्टरों को किया अलर्ट
  • वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर देशभर में गूंजा राष्ट्रस्वर, CM साय बोले- बच्चों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.