Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में PFIC की बैठक, औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को गति देने प्रस्ताव पर मंथन

September 25, 2026

नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

रायपुर प्रेस क्लब में आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय ने SIR, Gen Z आंदोलन और VIP दर्शन पर रखी बात

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के फर्जी लेबल लगाकर शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में कुल 3229 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 22.15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी का यह नेटवर्क महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़ और जांजगीर जिले के अलग-अलग इलाकों में फैला हुआ था। मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
डस्टर कार और कंटेनर से मिली भारी मात्रा में शराब
पुलिस की कार्रवाई के दौरान डस्टर कार क्रमांक CG 04 PS 3481 से 25 पेटियों में भरी 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 214 लीटर 560 मिलीलीटर और कीमत करीब 1,43,040 रुपये बताई गई है। वहीं, एक कंटेनर ट्रक क्रमांक HR-13-X-3220 की तलाशी लेने पर उसमें 345 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 48-48 पौव्वे थे। कुल मात्रा 2980 लीटर 800 मिलीलीटर और कीमत करीब 19,87,200 रुपये बताई गई है।
इसके अलावा आरोपी अमित पटेल के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 46 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई, जिनमें कुल 34 लीटर 500 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह पुलिस ने कुल 3229 लीटर 860 मिलीलीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत 22,15,120 रुपये बताई गई है।
नकली होलोग्राम और लेबल का खुलासा
जांच के दौरान शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल को लेकर संदेह हुआ। आबकारी विभाग की जांच में इनके नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में फर्जीवाड़े और संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस की जांच में नकली होलोग्राम, लेबल, बोतल और शराब की सप्लाई से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की जानकारी सामने आई। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े आरोपी धीरज आहूजा को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
थोक खरीदार से लेकर सप्लायर तक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अजित पटेल और अमित पटेल कंटेनर से आने वाली अवैध शराब के थोक खरीदार बताए गए हैं। राजेश पटेल पर स्थानीय स्तर पर थोक बिक्री करने का आरोप है, जबकि विनय सिंह ठाकुर रायगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के नेटवर्क से जुड़ा बताया गया है। वहीं, धीरज आहूजा पर नकली होलोग्राम, लेबल, बोतल और शराब के कंटेनर उपलब्ध कराने से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस को जांच के दौरान इस नेटवर्क के दूसरे राज्यों तक फैले होने के भी साक्ष्य मिले हैं।
50 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल वाहनों और मोबाइल फोन को भी जब्त किया है।
3229.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब – ₹22,15,120
डस्टर कार – करीब ₹3 लाख
कंटेनर ट्रक – करीब ₹10 लाख
क्रेटा कार – करीब ₹15 लाख
3 मोबाइल फोन – करीब ₹15 हजार
कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 50,30,120 रुपये है।
सात आरोपियों तक पहुंची जांच
मामले में पुलिस ने पहले राजेश पटेल, अजित पटेल, अमित पटेल, विनय सिंह ठाकुर और धीरज आहूजा को गिरफ्तार किया। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को आयुस महापात्र और स्वरूप सिंह सलूजा को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल कहां तैयार किए जाते थे, शराब का वास्तविक स्रोत क्या था और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।
इन धाराओं में दर्ज है मामला
सरायपाली थाने में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट तथा धारा 111(2), 338, 336(3), 340(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अवैध शराब के स्रोत, परिवहन, बिक्री और नकली होलोग्राम तैयार करने वाले नेटवर्क की जांच जारी है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बारिश और ब्लैकआउट से देवभोग बेहाल, 40 गांवों का संपर्क टूटा; बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू

September 25, 2026

कॉलेज और आईटीआई में पहुंचा परिवहन विभाग, 8 दिनों में 178 विद्यार्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस

September 25, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता, जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

September 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में PFIC की बैठक, औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को गति देने प्रस्ताव पर मंथन
  • नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • रायपुर प्रेस क्लब में आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय ने SIR, Gen Z आंदोलन और VIP दर्शन पर रखी बात
  • बारिश और ब्लैकआउट से देवभोग बेहाल, 40 गांवों का संपर्क टूटा; बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू
  • महाराजबंध तालाब में उतरे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.