Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को केंद्र की बड़ी सौगात, 181.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी

September 29, 2026

परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा

September 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा संकल्प अभियान 2026: 65 महिला स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ से अधिक का बैंक ऋण, 75 हितग्राहियों को मिला मुद्रा लोन
रायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026: 65 महिला स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ से अधिक का बैंक ऋण, 75 हितग्राहियों को मिला मुद्रा लोन

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

75 हितग्राहियों को 72.20 लाख रुपये का मुद्रा ऋण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई गति

मुर्गी-बकरी पालन से बेकरी, ब्यूटी पार्लर और रेस्टोरेंट तक आजीविका बढ़ा रहीं महिलाएं

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित बैंक ऋण मेले में स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में ऋण स्वीकृत किया गया।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में 25 सितम्बर को जनपद पंचायत कुनकुरी के मंगल भवन सभाकक्ष में आयोजित बैंक ऋण मेले में 65 स्व-सहायता समूहों के लिए कुल 175.50 लाख रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही 75 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए कुल 72.20 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत किया गया।
सात बैंक शाखाओं ने आगे बढ़कर दिया आर्थिक संबल
बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक कुनकुरी द्वारा 5 समूहों को 12 लाख रुपये, भारतीय स्टेट बैंक करंगाडीह द्वारा 32 समूहों को 73.50 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बन्दरचुआं द्वारा 3 समूहों को 7.50 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नारायणपुर द्वारा 10 समूहों को 28.50 लाख रुपये और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कुनकुरी द्वारा 10 समूहों को 43.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार इंडियन बैंक कुनकुरी द्वारा 3 समूहों को 7.50 लाख रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक कुनकुरी द्वारा 2 समूहों को 3 लाख रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृत किया गया।
मुद्रा ऋण के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक कुनकुरी ने 8 हितग्राहियों को 6.40 लाख रुपये, भारतीय स्टेट बैंक करंगाडीह ने 15 हितग्राहियों को 15 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बन्दरचुआं ने 13 हितग्राहियों को 13 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नारायणपुर ने 8 हितग्राहियों को 6.80 लाख रुपये तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कुनकुरी ने 13 हितग्राहियों को 13 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया। इंडियन बैंक कुनकुरी द्वारा 15 हितग्राहियों को 15 लाख रुपये और पंजाब नेशनल बैंक कुनकुरी द्वारा 3 हितग्राहियों को 3 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत किया गया।
आजीविका को विस्तार देकर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर बढ़ रहीं महिलाएं
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर उनकी आजीविका गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं ऋण राशि के माध्यम से मुर्गी पालन, बकरी पालन, सिलाई दुकान, ब्यूटी पार्लर, बेकरी, किराना दुकान और रेस्टोरेंट जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों को संचालित एवं विस्तारित कर रही हैं।
इन आजीविका गतिविधियों से अनेक महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और वार्षिक एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। बैंक क्रेडिट लिंकेज और मुद्रा ऋण के माध्यम से पूंजी तक आसान पहुंच महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और पहले से संचालित गतिविधियों को विस्तार देने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।
बैंक ऋण मेले में डीएसपी श्री के.आर. चौहान, एसआई श्री खोमरल ठाकुर, श्री राकेश सिंह, जनपद पंचायत कुनकुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार प्रमोद सिंह, डीपीएम एफआई श्री अमीन खान, एफएलसी श्री विन्सेंट तिर्की, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बिहान से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, कैडर एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को केंद्र की बड़ी सौगात, 181.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी

September 29, 2026

परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा

September 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

September 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को केंद्र की बड़ी सौगात, 181.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी
  • परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद
  • बदलते बस्तर की कहानी: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, आत्मनिर्भरता और विकास की तस्वीर
  • चिरायु योजना बनी सहारा, 12 वर्षीय तरुणा का निःशुल्क उपचार कर लौटाई स्वस्थ जिंदगी की उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.