Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं

October 6, 2026

सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज

October 6, 2026

असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद
रायपुर

असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद

Author AuthorBy Author AuthorOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

panchayattantra24.-रायपुर। श्रम विभाग के तहत असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। कोरबा जिले के कोहडि़या के चारपारा निवासी घरेलू कार्य करने वाली मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग प्रसव के बाद बच्चे के लालन-पालन और पोषण में किया।
मनतोसी चौहान असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत घरेलू कर्मकार के रूप में पंजीकृत हैं तथा उनके पति वाहन चालक हैं। श्रीमती मनतोसी ने बताया कि उन्हें श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिली थी। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उन्हें बच्चे की देखभाल में मदद मिली। साथ ही, उन्हें प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। योजनाओं से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मनतोसी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को प्रतिकूल परिस्थितियों और कठिन समय में संबल देती हैं।
क्या है असंगठित महतारी जतन योजना
यह योजना श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा चलाई जाती है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों को मातृत्व के दौरान पोषण और इलाज के लिए आर्थिक मदद देना इसका उद्देश्य है। इसके तहत पंजीकृत श्रमिक के बच्चे के जन्म पर 20 हजार रूपए सीधे बैंक खाते में जमा होते हैं।। योजनांतर्गत महिला या उसके पति का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक होना जरूरी है और पंजीयन 90 दिन पुराना हो। आवेदक छत्तीसगढ़ की निवासी हो। गर्भावस्था का प्रमाणीकरण डॉक्टर /एएनएम/ मितानीन से होना चाहिए। इस योजना का लाभ अधिकतम 2 बच्चों के जन्म पर मिलता है। यह योजना श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा चलाई जाती है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों को मातृत्व के दौरान पोषण और इलाज के लिए आर्थिक मदद देना इसका उद्देश्य है। योजनांतर्गत महिला या उसके पति का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक होना जरूरी है और पंजीयन 90 दिन पुराना हो।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं

October 6, 2026

सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज

October 6, 2026

पानी की चिंता हुई दूर, अब घर-परिवार और बच्चों के लिए समय दे रहीं महिलाएं

October 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं
  • सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज
  • असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद
  • पानी की चिंता हुई दूर, अब घर-परिवार और बच्चों के लिए समय दे रहीं महिलाएं
  • हर घर जल से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, 90 घरों में पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.