Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी-महतारी वंदन की राशि से बेटी का भविष्य संवार रहीं शबनम, हर महीने सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं ₹1,000

October 7, 2026

जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

October 7, 2026

सड़क पर पशु दिखे तो नाराज हुए डिप्टी CM, कवर्धा-बेमेतरा हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस: रायगढ़ में 100 बुजुर्गों की निःशुल्क बीएमडी जांच, 87 का स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़

वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस: रायगढ़ में 100 बुजुर्गों की निःशुल्क बीएमडी जांच, 87 का स्वास्थ्य परीक्षण

Author AuthorBy Author AuthorOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 1 से 15 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय में वृद्धजनों के सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 87 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंद 15 वृद्धजनों को छड़ी और 6 वृद्धजनों को वॉकर प्रदान किए गए। वहीं 60 वृद्धजनों को श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वृद्धजनों की हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए निःशुल्क बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच की सुविधा भी रखी गई, जिसका लगभग 100 वृद्धजनों ने लाभ लिया। जांच के साथ वृद्धजनों को हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल तथा बढ़ती उम्र में शारीरिक सक्रियता बनाए रखने के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी दी गई।
अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ.राज कुमार गुप्ता ने हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल और उनसे संबंधित समस्याओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा एवं डॉ. श्यामजीत किंडो ने वृद्धजनों को उपयोगी व्यायामों का प्रदर्शन कराते हुए उनका अभ्यास कराया। इसमें जोड़ों की गतिशीलता, सुरक्षित चलने तथा उठने-बैठने से जुड़े व्यायाम शामिल रहे। विशेषज्ञों ने वृद्धजनों को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार नियमित व्यायाम करने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। फिजियोथेरेपी सेवाओं के साथ जरूरतमंद वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन पखवाड़े के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजन शामिल हुए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान-2026 : कांकेर से 277 दिव्यांग हितग्राहियों का दल जगदलपुर रवाना

October 7, 2026

जिला अस्पताल जाने का रास्ता बना नाला, चार साल से गंदे पानी के बीच इलाज कराने पहुंच रहे मरीज

October 7, 2026

अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से आक्रोश, 5 दिन का अल्टीमेटम; गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी

October 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी-महतारी वंदन की राशि से बेटी का भविष्य संवार रहीं शबनम, हर महीने सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं ₹1,000
  • जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • सड़क पर पशु दिखे तो नाराज हुए डिप्टी CM, कवर्धा-बेमेतरा हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस: रायगढ़ में 100 बुजुर्गों की निःशुल्क बीएमडी जांच, 87 का स्वास्थ्य परीक्षण
  • छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर बनेगा ‘सेवा ज्योति चौक’, तेलीबांधा चौक को मिलेगा नया स्वरूप

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.