Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देने की पहल: ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित

October 7, 2026

स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

October 7, 2026

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हिमेश की राह की आसान, पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल, निर्यात संवर्धन कार्यशाला में एक्सपोर्ट की बारीकियों पर मंथन
रायपुर

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल, निर्यात संवर्धन कार्यशाला में एक्सपोर्ट की बारीकियों पर मंथन

Author AuthorBy Author AuthorOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

निर्यात प्रक्रिया, क्रेडिट गारंटी, एमएसएमई सहायता और आधुनिक डिजाइन पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
तीन वर्षों में निर्यात को 47 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

panchayattantra24.-​रायपुर। छत्तीसगढ़ के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और संस्थाओं को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स स्थित कन्वेंशन हॉल में में एक दिवसीय निर्यात संवर्धन एवं डिजाइन विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं, निर्यात प्रक्रिया, निर्यात लाइसेंस, वित्तीय सहायता, क्रेडिट गारंटी तथा पारंपरिक डिजाइनों को आधुनिक स्वरूप देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए हथकरघा संघ के अध्यक्ष श्री भोजराज देवांगन ने कहा कि प्रदेश के शिल्पियों द्वारा तैयार कलात्मक उत्पादों में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला की विशिष्ट पहचान दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है।
ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के बुनकरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को निर्यात के लिए तैयार कर उन्हें स्थानीय से वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ से स्थानीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों का लगभग 47 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। आगामी तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।इस कार्यशाला के माध्यम से कोसा-सिल्क, हथकरघा, हस्तशिल्प एवं माटीकला उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के साथ नए उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं, को निर्यात क्षेत्र से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
कार्यशाला में तकनीकी सत्र में डीजीएफटी नागपुर के संयुक्त निदेशक एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं के साथ निर्यात प्रक्रिया और निर्यात लाइसेंस संबंधी जानकारी दी। इसके बाद एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने निर्यातकों के लिए उपलब्ध क्रेडिट गारंटी एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति के प्रावधानों के तहत उपलब्ध सहायता के संबंध में उद्योग विभाग द्वारा जानकारी दी। वहीं एमएसएमई मंत्रालय की ओर से हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र के लिए संचालित विभिन्न सहायता योजनाओं और सुविधाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।डिजाइन विकास पर आयोजित विशेष सत्र में एनआईएफ़टी रायपुर के संयुक्त निदेशक द्वारा टिकाऊ हैंडलूम एवं हस्तशिल्प उत्पादों के लिए डिजाइन नवाचार के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बाजार की बदलती मांग के अनुरूप उत्पादों के डिजाइन, उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण में नवाचार की आवश्यकता बताई।
कार्यशाला के अंतिम तकनीकी सत्र में खैरागढ़ स्थित कला-संगीत विश्वविद्यालय की राजकुमारी इंदिरा सिंह द्वारा ‘पारंपरिक डिजाइनों का आधुनिक रूपांतरण’ विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। इसमें पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय डिजाइन की मौलिकता को बनाए रखते हुए उन्हें समकालीन बाजार की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से फीडबैक एवं विचार लिए गए। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के बुनकरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं संबंधित संस्थाओं को निर्यात की प्रक्रिया और उपलब्ध सरकारी सहायता की जानकारी देकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाना है।इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित ग्रामोद्योग से संबंधित व्यवसायी, बुनकर आदि उपस्थित रहे ।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देने की पहल: ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित

October 7, 2026

स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

October 7, 2026

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हिमेश की राह की आसान, पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान

October 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देने की पहल: ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित
  • स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हिमेश की राह की आसान, पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान
  • हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल, निर्यात संवर्धन कार्यशाला में एक्सपोर्ट की बारीकियों पर मंथन
  • मेहनत से मिली सफलता को प्रोत्साहन: श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.