Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साइबर जागरूकता से अपराध नियंत्रण तक: CM साय ने पुलिस के प्रयासों को सराहा, कमिश्नरेट प्रणाली के बाद अपराधों में कमी का किया दावा

October 9, 2026

महतारी वंदन योजना से बेटी का भविष्य संवार रहीं सुषमा राजवाड़े, हर महीने सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं ₹1,000

October 9, 2026

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » साइबर जागरूकता से अपराध नियंत्रण तक: CM साय ने पुलिस के प्रयासों को सराहा, कमिश्नरेट प्रणाली के बाद अपराधों में कमी का किया दावा
रायपुर

साइबर जागरूकता से अपराध नियंत्रण तक: CM साय ने पुलिस के प्रयासों को सराहा, कमिश्नरेट प्रणाली के बाद अपराधों में कमी का किया दावा

Author AuthorBy Author AuthorOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर जागृति अभियान और ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के प्रतिभागियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत और डीजीपी अरुण देव गौतम समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
रायपुर कमिश्नरेट की पहल को सराहा
CM साय ने रायपुर कमिश्नरेट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में कमी आई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करने पर जोर दिया।
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने को दुखद बताते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के दौरान मिले सुझावों पर सरकार काम करेगी, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि साइबर जागृति अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बेहतर काम किया और साइबर जागृति अभियान से 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंची। अभियान के दौरान पांच लाख से ज्यादा सेल्फी ली गईं और शहरों से लेकर गांवों तक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की इच्छा जताई।
नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई साल में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अब 100 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है, जिससे बस्तर में विकास और आवागमन को गति मिल रही है।
CM साय ने कहा कि सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

October 9, 2026

जूडो से विकसित होता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन : राज्यपाल रमेन डेका

October 9, 2026

निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

October 9, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • साइबर जागरूकता से अपराध नियंत्रण तक: CM साय ने पुलिस के प्रयासों को सराहा, कमिश्नरेट प्रणाली के बाद अपराधों में कमी का किया दावा
  • महतारी वंदन योजना से बेटी का भविष्य संवार रहीं सुषमा राजवाड़े, हर महीने सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं ₹1,000
  • औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
  • जूडो से विकसित होता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन : राज्यपाल रमेन डेका
  • निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.