panchayattantra24.-गरियाबंद। गरियाबंद के देवभोग परिक्षेत्र में अभयारण्य सीमा से लगे जंगलों में लगे सीताफल की अवैध बिक्री और परिवहन हो रहा है. सूचना पर देवभोग वन परिक्षेत्र के अमले ने ओडिसा पासिंग पिकअप को पकड़ने में कामयाबी पाई है.
दरअसल, अभयारण्य सीमा से लगे जंगल में लगने वाले सीता फल में अलग ही मिठास होती है. उच्चतम क्वालिटी के होने के कारण इस पर दूसरे राज्य के बिचौलियों की नजर होती है. स्थानीय कोचिए बाहरी बिचौलियों को बेच देते हैं.
बीते दिनों ओडिसा और झारखंड से पहुंचे पिकअप में 300 रुपया प्रति कैरेट की दर पर इसकी अवैध बिक्री और परिवहन का प्रयास हो रहा था। सूचना मिलने पर वन अमले ने पिकअप को घेरा. झारखंड पासिग गाड़ी जहां भागने में कामयाब रही, वहीं ओडिशा पासिंग गाड़ी को पकड़ने में अमले ने कामयाबी पाई.
वन विभाग ने 48 कैरेट सीताफल के साथ पिकअप को जब्त कर वन अधिनियम और बायो डाइवर्सिटी उल्लंघन मामले में कार्रवाई की है. इसके साथ ही मामले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
