Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

October 23, 2026

10 साल बाद दिखा दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

October 23, 2026

पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
रायपुर

पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव

Author AuthorBy Author AuthorOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा-प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और संकल्प को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी और छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी तोमन कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाने वाली यह स्वर्णिम उपलब्धि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का क्षण है।
चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे तोमन कुमार ने शीतल देवी के साथ शानदार तालमेल, सटीक निशानेबाजी और अद्भुत एकाग्रता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की क्षमता, परिश्रम और दृढ़ संकल्प को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी का एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना प्रदेश के खेल जगत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि तोमन कुमार और शीतल देवी की सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों पर विजय पाने की प्रेरणादायी कहानी भी है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है। प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं। तोमन कुमार की यह स्वर्णिम सफलता विशेष रूप से प्रदेश के युवा एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

October 23, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

October 23, 2026

आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

October 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • 10 साल बाद दिखा दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
  • पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
  • आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.