Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर दो लोगों की मौत, इधर दो बाइकों की भिड़ंत से नाबालिग की गई जान

October 26, 2026

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट, 7 एसडीआरएफ टीमें तैयार; दक्षिण बस्तर में भारी बारिश की आशंका

October 26, 2026

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, खाद्य विभाग ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान…

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भाजपा की बैठकों में मिशन-2028 का शंखनाद, स्मृति ईरानी बोलीं- छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन हमारा संकल्प
Uncategorized

भाजपा की बैठकों में मिशन-2028 का शंखनाद, स्मृति ईरानी बोलीं- छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन हमारा संकल्प

Author AuthorBy Author AuthorOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कहा है कि हमारी रीति-नीति सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ परिश्रम पर टिकी है। भाजपा शुचिता, सादगी और मूल्यों की राजनीति करती है। ईरानी रविवार को यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा निगम, मंडल एवं आयोग के अध्यक्षों की विभिन्न चरणों में आहूत बैठकों को संबोधित कर रही थीं।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ईरानी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए। भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता ‘मिशन-2028’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और पार्टी आगामी समय में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। ईरानी ने कहा कि ‘मिशन-2028’ केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन की पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प है। अपने पितृ-पुरुषों के त्याग और राष्ट्र-समर्पण को आदर्श मानकर बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाएं और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। ईरानी ने कहा कि चुनाव केवल मतपत्रों या मशीनों से नहीं जीते जाते, चुनाव कार्यकर्ता के पसीने, जन-जन से उसके आत्मीय जुड़ाव और संगठन के सुदृढ़ तंत्र से जीते जाते हैं।
शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी तथा राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के राजधानी रायपुर पहुंचने पर पार्टी की ओर से शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शहर में बड़े-बड़े फ्लेक्स और पोस्टरों के अनावश्यक प्रदर्शन से बचते हुए केवल पार्टी के गरिमामय ध्वज लहराकर दोनों शीर्ष नेताओं का आत्मीय व अनुशासित स्वागत किया गया।
‘स्मृति मंदिर’ में भारत माता और पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि
प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर स्मृति ईरानी ने सर्वप्रथम परिसर स्थित ‘स्मृति मंदिर’ में भारत माता और पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बैठकों में बनी सांगठनिक रणनीति
दौरे के पहले दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा कर आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक सभी संभाग प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। दोपहर 3:30 से शाम 5 बजे तक पार्टी के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, शाम 5:30 से 7 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसके बाद शाम 7 से रात 8:30 बजे तक निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी लक्ष्यों और रणनीति पर चर्चा की गई।
ये रहे उपस्थित
रविवार को हुई बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

हॉकी लीग का आज पांचवा दिन

October 26, 2026

किसानों का दाम सत्याग्रह आज से

October 26, 2026

कौशल प्रशिक्षण से बदली आशा वर्मा की जिंदगी, गुजरात की कंपनी में बनीं तकनीशियन; हर महीने मिल रहा 17 हजार रुपये वेतन

October 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर दो लोगों की मौत, इधर दो बाइकों की भिड़ंत से नाबालिग की गई जान
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट, 7 एसडीआरएफ टीमें तैयार; दक्षिण बस्तर में भारी बारिश की आशंका
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, खाद्य विभाग ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान…
  • जल जीवन मिशन में किए काम का करोड़ों बकाया, भुगतान के लिए 27 को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार…
  • भाजपा की बैठकों में मिशन-2028 का शंखनाद, स्मृति ईरानी बोलीं- छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन हमारा संकल्प

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.